---Advertisement---

Manisha Rani: जब हॉस्पिटल में अचानक अभिषेक से मिलने पहुंची ‘बिहार की रानी’, वीडियो में दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग

बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म हो गया है लेकिन इसका खुमार अभी भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोगों के बीच शो के कंटेस्टेंट काफी सुर्खियों में हैं और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान हैं। उन्होंने शो भले ही ना जीता हो लेकिन देशभर में अब लोग ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 16, 2023 1:02 अपराह्न

manisha rani
Follow Us
---Advertisement---

बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म हो गया है लेकिन इसका खुमार अभी भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोगों के बीच शो के कंटेस्टेंट काफी सुर्खियों में हैं और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान हैं। उन्होंने शो भले ही ना जीता हो लेकिन देशभर में अब लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मनीषा अपने दोस्त अभिषेक से मिलने हॉस्पिटल पहुंची है और इस दौरान दोनों के बीच की बॉन्डिंग देख साफ जाहिर है कि यह रिश्ता बिग बॉस के घर तक का नहीं है। इतना ही नहीं वीडियो के साथ लिखे हुए कैपश्न को देख दोनों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आइए देखते हैं यह वीडियो।

जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करते हैं अभिषेक-मनीषा

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अभिषेक बेड पर लेटा है और अचानक मनीषा रानी आ जाती हैं। वह अपने पिता के साथ वहां पहुंचती हैं। मनीषा को देख फुकरा इंसान चौंक जाता है और फिर दोनों गले मिलते हैं। इस दौरान दोनों के पिता भी मौजूद होते हैं। वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है और मनीषा अभिषेक पर प्यार और केयर लुटा रही है। गौरतलब है कि बिग बॉस घर के बाहर भी दोनों साथ हैं। घर में अभिषेक और मनीषा खास बॉन्ड शेयर करते थे और वह उन्हें छोटी बहन बताते थे। अभिषेक फीनाले से पहले बीमार हो गए थे और फिल्हाल डेंगू से जूझ रहे हैं।

मनीषा से मिलकर एक्साइटेड हुए अभिषेक

वीडियो के साथ लिखा गया है, “बीबी ओटीटी सीजन 2 के हीरो। ओय तूने भले ही ट्रॉफी नहीं जीता हो। लेकिन तूने पूरे भारत का दिल जीता है और मेरे लिए तो तू हमेशा से ही विनर रहा है। और बिगबॉस ने मुझे बहुत कुछ दिया। उसमें से खास तेरे जैसा दोस्त मिला मुझे। अगर इस सीज़न में तू नहीं होता तो मेरी जर्नी बहुत मुश्किल होती शायद और उम्मीद है कि हमारी दोस्ती हमेशा ऐसी ही रहेगी।”

अभिषेक ने कहीं थी ये बात

इससे पहले अभिषेक ने वीडियो शेयर कर कहा था, “सबसे पहले सभी जिनहोन वोट किया बहुत बहुत धन्यवाद। मुझे पता है मैं ट्रॉफी नहीं लेके आ पाया, लेकिन आप लोगो का जो प्यार दिख रहा है, जो प्यार आप सब मुझे दे रहे हो, मैं भगवान की कसम खाता हूं, मुझे लगता नहीं मैं इतना लायक हूं… बहुत बहुत धन्यवाद पांडा गैंग।” उन्होंने आगे कहा, “मैं सिर्फ बिग बॉस के सेट से वापस अभी हॉस्पिटल आया हूं। मुझे मीडिया के सभी लोगों से बहुत खेद है, जिन्होंने मेरा इंटरव्यू लेना था या चाहते थे कि मैं कुछ बोलूं शो के बारे में। मैं क्या करूं मेरे को एक डेडलाइन मिलनी थी, बिग बॉस पर आना था। तो जैसे ही मैं यहां से निकलूंगा, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं सबको अपनी सारी फीलिंग्स बता सकूं। जिन्होनें मुझे सपोर्ट किया, मुझे पता है कि मैंने तुम्हें निराश किया, मैं ट्रॉफी नहीं ला पाया, लेकिन मैंने अपना बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। दो महीने जितना मैं कर सकता था, मैंने किया… एल्विश को बधाई।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026