---Advertisement---

Manoj Bajpayee के बर्थडे पर ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ के पोस्टर ने मचा दी सनसनी, प्राइम वीडियो ने भी ‘फैमिली मैन’ के जश्न को किया सेलिब्रेट

Manoj Bajpayee: गवर्नर द साइलेंट सेवियर में धमाका करने के लिए आ रहे हैं एक्टर तो वहीं सोशल मीडिया पर प्राइम वीडियो की तरफ से दी गई उनकी बधाई भी चर्चा में है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 23, 2026 1:56 अपराह्न

Manoj Bajpayee
Follow Us
---Advertisement---

Manoj Bajpayee: पिछले लंबे समय से इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से धाक जमा रहे मनोज बाजपेयी आज यानी 23 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह दिन उनके फैंस के लिए काफी खास है। यह सच है कि लंबे समय से वह एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं लेकिन उन्हें पहचान ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की फैमिली मैन से मिली है। यही वजह है ओटीटी के एक ब्रांड बन चुके हैं लेकिन इस सबके बीच अब उनकी आने वाली फिल्म की झलक दिखाई गई है। गवर्नर द साइलेंट सेवियर से पोस्टर जारी करते हुए उनकी फिल्म की घोषणा कर दी गई है।

आखिर किस अंदाज में दिखने वाले हैं Manoj Bajpayee

गवर्नर द साइलेंट सेवियर का फर्स्ट लुक जारी किया गया जहां मनोज बाजपेयी बैक पोज में नजर आ रहे हैं। दोनों ही पोस्ट मजेदार है। पहले तस्वीर के साथ लिखा गया है, “इंडिया दिवालिया होने की कगार पर है। यह सिर्फ कुर्सी नहीं जिम्मेदारी है।” यह कैपश्न कही ना कही इंटेंस स्टोरी को बयां करने के लिए काफी है। जहां हाथ में सूटकेस लिए हुए सूट बूट पहने हुए एक्टर की झलक दिखाई देती है जिसके साथ लिखा गया है, अगर मैं फेल हुआ तो इंडिया फेल हो जाएगा। बता दे कि द साइलेंट सेवियर विपुल शाह के निर्देशन में बनने वाली है जिसमें मनोज बाजपेई का जादू दिखने वाला है।

प्राइम वीडियो ने दी इस तरह मनोज बाजपेयी को बधाई

इसके साथ ही प्राइम वीडियो ने भी फैमिली मैन एक्टर को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस दौरान उनके अलग-अलग किरदार को शेयर किया शूटआउट एट वडाला से लेकर द फैमिली मैन सीजन 1 सीजन 2 के अलावा जुगाड़, सत्यमेव जयते जैसी कई शोज की झलक दिखाई गई जिसमें उनके पॉपुलर डायलॉग को दिखाया गया। इसके साथ ही लिखा गया फैमिली मैन मिथक और महान हस्ती का जश्न मनाते हुए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो गवर्नर के अलावा मनोज बाजपेयी के पाइपलाइन में घूसखोरी पंडित, पुलिस स्टेशन में भूत जैसे कई प्रोजेक्ट्स हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026