---Advertisement---

Manoj Bajpayee ने खुद को क्यों कहा ‘सस्ता मजदूर’, ‘द फैमिली मैन’ और फीस को लेकर छलका दर्द

Manoj Bajpayee: यह बात सच है कि मनोज बाजपेई अपने किसी भी किरदार में जान फूंकने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ में एक बार फिर उन्होंने खुद को साबित कर दिया है कि वह जमीनी एक्टर हैं जो किसी भी किरदार में खुद को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 19, 2023 7:40 अपराह्न

Manoj Bajpayee
Follow Us
---Advertisement---

Manoj Bajpayee: यह बात सच है कि मनोज बाजपेई अपने किसी भी किरदार में जान फूंकने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ में एक बार फिर उन्होंने खुद को साबित कर दिया है कि वह जमीनी एक्टर हैं जो किसी भी किरदार में खुद को फिट कर लेते हैं। लोगों को यही लगता है कि वह एक्टिंग नहीं बल्कि रियल लाइफ में हो रहा है। मनोज अपने अलग-अलग किरदार के लिए जाने जाते हैं और इन्हीं में से एक है ‘द फैमिली मैन’। कहने में दो राय नहीं है कि इस सीरीज ने ओटीपी की दुनिया में तहलका मचा दी थी और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए मनोज को पैसे बहुत कम पैसे दिए गए थे।

छोटी फिल्मों से नहीं होती है कमाई

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि ओटीटी की दुनिया अजीब है। यहां लोगों को चुनकर पैसे दिए जाते हैं। मुझे ‘द फैमिली मैन’ के लिए काफी कम पैसे दिए गए थे और सीरीज के मुताबिक अगर देखा जाए तो वह मेरे लिए काफी कम था। दरअसल इंटरव्यू में जब मनोज बाजपेई से उनके बैंक अमाउंट के बारे में पूछा गया तो वह हंस पड़े और उन्होंने कहा कि कोई छोटी मोटी फिल्म करके बैंक बैलेंस जमा नहीं कर सकता। ‘गली गुलियां’ और ‘भोसले’ जैसी फिल्मों में काम करने के बाद कोई अमीर नहीं हो सकता।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

ओटीटी वाले सिर्फ बड़े स्टार्स को देते हैं पैसे

यह बात सच है कि ‘द फैमिली मैन’ वेब सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था। यही वजह है कि इस सीरीज के अगले सीजन को लेकर भी लोग काफी एक्साइटेड। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी इस सीरीज में काम करने के बाद ही मनोज बाजपेई खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि “ओटीटी वाले सिर्फ बड़े स्टार्स को पैसे देते हैं वह भी किसी फिल्म प्रोड्यूसर से कम नहीं हैं। फैमिली मैन के लिए मुझे जितने पैसे मिलने चाहिए थे उतने नहीं मिले।”

खुद को बताया सस्ता मजदूर

इतना ही नहीं मनोज बाजपेई आगे भी भड़ास निकालते हुए कहा कि “गोरा आएगा यानी हॉलीवुड एक्टर्स को काफी रकम दी जाती है और हम यहां के सस्ते मजदूर हैं।” सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेई का यह बयान काफी चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026