---Advertisement---

मराठी अभिनेता Ravindra Mahajani ने किया सुसाइड, फ्लैट से बदबू आने पर हुआ खुलासा

Ravindra Mahajani: मराठी सिनेमा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल मराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी का निधन हो गया है। 77 वर्षीय अभिनेता रविंद्र महाजनी का शव पुणे के एक गांव से मिला। रवींद्र महाजनी पिछले करीब 9 महीने से पुणे के पास अंबी कस्बे में अकेले रह रहे थे। ऐसे ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 15, 2023 10:49 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ravindra Mahajani: मराठी सिनेमा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल मराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी का निधन हो गया है। 77 वर्षीय अभिनेता रविंद्र महाजनी का शव पुणे के एक गांव से मिला। रवींद्र महाजनी पिछले करीब 9 महीने से पुणे के पास अंबी कस्बे में अकेले रह रहे थे। ऐसे में जब आसपास के लोगों को उनके घर से बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस की छानबीन करने के बाद रवींद्र महाजनी का शव उनके ही घर में पाया गया।

3 दिन से अपने ही फ्लैट में मृत पड़े हुए थे अभिनेता

ऐसे में जब पुलिस ने एक्टर का शव पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा तो डॉक्टर ने कहा कि, रवींद्र महाजनी की मौत करीब 3 दिन पहले ही हो गई थी। इसका मतलब है कि अभिनेता पिछले 3 दिनों से ही अपने फ्लैट में मृत पड़े हुए थे जब उनके फ्लैट से आसपास के लोगों को स्मेल आने लगी तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पड़ोसियों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर आकर घर का दरवाजा तोड़ा तब वहां उन्होंने रवींद्र महाजनी को मृत पाया। हालांकि अभी उनके सुसाइड की वजह का पता नहीं लग पाया है।

कई ब्लॉकबस्टर फिम्लों में किया काम

अगर रवींद्र महाजनी के करियर की बात की जाए तो, उन्होंने मराठी सिनेमा की गई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। मराठी सिनेमा के मशहूर एक्टर रवींद्र महाजनी ने भी शुरुआती समय में काफी स्ट्रगल किया है। एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास घर चलाने के लिए पैसे नहीं थे और वह टैक्सी चला कर अपना गुजारा करते थे। रवींद्र महाजनी ‘देवता ग्रामीण, मुंमुंबाइचा फौजदार’, ‘जूनज’ और ‘कलात नकलत’ से इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 11

जून 30, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 4

जून 30, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Avika Gor

जून 30, 2026