---Advertisement---

Mardaani 3: एक्साइटमेंट लेवल हाई! कब रिलीज होगी Rani Mukerji की फिल्म, उग्र Shivani Shivaji Roy को लेकर देखें लोगों के रिएक्शन

Mardaani 3: रानी मुखर्जी की फिल्म आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनने वाली 'मर्दानी 3' की अनाउंसमेंट हुई है जो 2026 में रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जिसे लेकर फैंस हुए एक्साइटेड।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 13, 2024 2:20 अपराह्न

Mardaani 3
Follow Us
---Advertisement---

Mardaani 3: 2014 में रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी’ रिलीज हुई थी और इस फिल्म को फैंस ने खूब प्यार दिया। वहीं इस फिल्म का सीक्वल ‘मर्दानी 2’ 2019 में आई और इस एक्शन थ्रिलर को भी लोगों से खूब प्यार मिला। ऐसे में रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) एक बार फिर पुलिस ऑफिसर के किरदार में मर्दानी 3 (Mardaani 3) में दमखम दिखाने के लिए तैयार है और इसकी अनाउंसमेंट कर दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि रानी मुखर्जी के फैंस के लिए रिलीज साल की भी पुष्टि कर दी गई है। आखिर कब हो रही है यह फिल्म रिलीज और क्या है इस अनाउंसमेंट में खास, आईए जानते हैं।

कब रिलीज होगी Rani Mukerji की Mardaani 3

‘मर्दानी 3’ की अनाउंसमेंट करते हुए YRF ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “इंतजार खत्म हुई रानी मुखर्जी मर्दानी 3 में उग्र शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापस आ गई है। सिनेमाघर में 2026।” इसके साथ इस बात की भी घोषणा की गई है कि इस फिल्म के डायरेक्टर अभिराज मीनावाला होंगे तो प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा होंगे। इस अनाउंसमेंट को सुनने के बाद फैंस जमकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और अपनी अपनी बेताबी जाहिर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Mardaani 3 में Rani Mukerji को देखने के लिए क्या कह रहे लोग

जहां कुछ फैंस ऐसे हैं जो इस पर wow का रहे हैं और इसके इंतजार को लेकर एक्साइटेड हैं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ‘मर्दानी 3’ को पुराना स्क्रिप्ट बता रहे हैं। कुछ लोग यह पूछ रहे हैं कि आखिर इस फिल्म में विलेन कौन होगा। एक ने लिखा गू जबंप्स तो एक ने कहा बेसब्री से इंतजार है एक ने लिखा एक्साइटमेंट लेवल हाई।

7 साल के लंबे गैप के बाद आ रही Rani Mukerji की Mardaani 3

7 साल के बाद 2026 में रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के तौर पर नजर आने वाली है। ऐसे में 2026 का लोगों को इंतजार रहेगा। आखिरी बार फिल्म का सिक्वल साल 2019 में ‘मर्दानी 2’ रिलीज हुई थी जिसमें रानी मुखर्जी का शानदार काम दिखा था

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026