---Advertisement---

Mardaani 3 Trailer: अम्मा के काले कारनामों को कैसे धारशाई करेगी रानी मुखर्जी, जांबाजी और निडरता देख आप भी कहेंगे ‘सुपर’

Mardaani 3 Trailer: रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का ट्रेलर जारी किया गया है जिसे देखकर यूजर्स का दिल कांप उठा है। निश्चित तौर पर इसे देखने के बाद आप भी कहेंगे खतरनाक। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे अम्मा के काले कारनामा का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी रानी को दी गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 12, 2026 3:43 अपराह्न

Mardaani 3 Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Mardaani 3 Trailer: अगर आप भी रानी मुखर्जी के जबरा फैन है और मर्दानी 3 के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे तो पेश है। एक बार फिर से रानी मुखर्जी अपने खतरनाक अंदाज में अभिराज मीनावाला के निर्देशन और आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनने वाली मर्दानी 3 ट्रेलर को देखकर आपकी भी रूह कांप उठेगी। यहां 93 बच्चियों के किडनैप होने के बाद शिवानी शिवाजी रॉय आखिर क्या कमाल दिखाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में मर्दानी 3 ट्रेलर में धमाका करती हुई दिखी।

Mardaani 3 Trailer में ट्विस्ट देख हिल जाएंगे आप

मर्दानी 3 ट्रेलर की बात करें तो यहां दिखाया जाता है कि कैसे 93 बच्चियों को 3 महीने में किडनैप किया जाता है और इसकी जिम्मेदारी रानी मुखर्जी को सौंप जाती है। इस अपराध के पीछे अम्मा का हाथ होता है और जब यह बात रानी मुखर्जी को पता चलता है तो उसे पकड़ने के लिए आखिर किस तरह से शातिर दिमाग लगाएगी। इस बार आखिर पुलिस की भर्ती को संभालते हुए क्या अपनी निजी जिंदगी में मुसीबत लाएंगी यह देखने के लिए आपको फिल्म रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा। मर्दानी 3 ट्रेलर ट्विस्ट और टर्न से भरपूर है।

रानी मुखर्जी पुलिसगिरी दिखाने 7 साल बाद आई मर्दानी 3 से वापस

रानी मुखर्जी का मर्दानी 3 ट्रेलर देखकर आपकी भी रूह कांप उठेगी जो 3 मिनट 16 सेकंड की है। रानी मुखर्जी अभिनीत मर्दानी 3 को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही खुमार देखा जा रहा है क्योंकि पहले दोनों पार्ट्स में उन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया था। उग्र और निडर पुलिसकर्मी के रूप में रानी लोगों का दिल जीतने के लिए आ गई है और यह 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इससे पहले मर्दानी साल 2014 में आई थी तो 2019 में मर्दानी 2 को लोगों ने खूब पसंद किया था। 7 साल के बाद मर्दानी 3 की वापसी हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026