---Advertisement---

Mark Box Office Collection Day 1: ‘धुरंधर’ की सुनामी क्या मिटा पायी किच्चा सुदीप का ‘मार्क’? जानें साउथ मूवी का हाल

Mark Box Office Collection Day 1: धुरंधर फिल्म का असर किच्चा सुदीप की इस फिल्म पर अब साफ देखने को मिल रहा है। मार्क फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 6.25 करोड़ रुपए कमाए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 26, 2025 11:47 पूर्वाह्न

Mark Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Mark Box Office Collection Day 1: क्रिस्मस डे पर किच्चा सुदीप की मूवी मार्क को रिलीज किया गया है। इसका साउथ मूवी लवर्स के द्वारा काफी इंतजार किया जा रहा था। किच्चा सुदीप की इस फिल्म का बजट 40 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। ये मूवी ‘मैक्स’ का सीक्कवल है। मार्क जब से रिलीज हुई तभी से ही इसके रिव्यू अच्छे आ रहे थे। फैंस किच्चा की तारीफ कर रहे थे। लेकिन सबसे ज्यादा इस बात की चर्चा थी कि, क्या ये रणवीर सिंह की सुपर-डुपर हिट धुरंधर का सामना कर सकेगी। इसका जवाब उन्हें ऑपनिंग डे के कलेक्शन से मिल गया है।

Mark Box Office Collection Day 1 पर क्या पड़ा ‘धुरंधर’ का असर?

किच्चा सुदीप की मार्क फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस साउथ फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज था। लेकिन थिएटर तक उतनी ऑडियंस नहीं पहुंची, जितनी उम्मीद की जा रही थी। लेकिन क्रिस्मस पर साउथ में रिलीज हुई सभी 9 फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई मार्क ने ही की है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

ये एक एक्शन और थ्रिलर से भरी हुई है। लेकिन मार्क आदित्यधर की धुरंधर के सामने चित होते हुए दिख रही है। धुरंधर ने क्रिस्मस डे पर 26 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। लगभग 40का इसका बजट है। विजय कार्तिकेय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नवीन चंद्र, शाइन टॉम चाको और योगी बाबू जैसे कलाकार हैं। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

किच्चा सुदीप की फिल्म ‘मार्क’ की स्टोरी क्या है?

‘मार्क’ फिल्म की स्टोरी की बात करें तो ये एक सस्पेंड पुलिस वाले की कहानी है। जिसका नाम अजय मार्कंडेय है। इस पुलिसवाले के रोल में किच्चा सुदीप है। वो लापता बच्चों को ढूंढते हुए नेताओं और राजनीति से पंगा लेते हुए दिखे हैं। न्याय के लिए पावर से टकराते इस पुलिस वाले की लाइफ में आयी परेशानियों को दिखाया गया है। वहीं, किस तरह से नेता अपनी पावर का यूज करते हैं वो इसमें बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है। किच्चा सुदीप की इस फिल्म में एक्शन और थ्रिलर है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026

Alpha Box Office Collection Day 6

जुलाई 9, 2026

Hina Khan

जुलाई 9, 2026

Rajesh Sharma

जुलाई 9, 2026

Saif Ali Khan

जुलाई 9, 2026

Emmy Awards Nominations 2026

जुलाई 9, 2026