---Advertisement---

Mark Box Office Collection Day 2: ‘धुरंधर’ के धुंए में उड़े किच्चा सुदीप, वीकेंड पर टिकट खरीदने से पहले जानें ‘मार्क’ की हालत

Mark Box Office Collection Day 2: धुरंधर ने साउथ सुपर स्टार किच्चा सुदीप की फिल्म मार्क पर काफी असर डाल रही है. वीकेंड पर इसका असर देखने को मिला है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 27, 2025 12:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mark Box Office Collection Day 2: देश और दुनिया में बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ का असर साफ देखने को मिल रहा है. इसके सामने जेम कैमरुम की हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार राइज एंड ऐश’ भी नहीं टिक पा रही है. यही कुछ हाल साउथ सुपर स्टार किच्चा सुदीप की फिल्म ‘मार्क’ पर भी दिख रहा है. मार्क को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं. ये एक एक्शन थ्रिलर मूवी है. मार्क के रिव्यू अच्छे थे लेकिन इसका कलेक्शन उम्मीद से हटकर है.

Mark Box Office Collection Day 2 कितना हुआ?

मार्क ने रिलीज के दूसरे दिन 3.50 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. वहीं, ऑपनिंग डे पर ये कमाई 8.6 करोड़ रुपए थी. लेकिन अचानक से दूसरे दिन इसकी कमाई गिर गई.

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

किच्चा सुदीप की इस मूवी का बजट 40 करोड़ रुपए के आस-पास है लेकिन इसने अभी तक सिर्फ 12.10 करोड़ की टोटल कमाई की है. फिल्म की स्टोरी एक सस्पेंड पुलिस अधिकारी की है जो कि, लापता बच्चों को न्याय दिलाने के लिए नेताओं और उनकी गंदी राजनीति से टकरा जाता है. इसमें एक्शन के साथ सस्पेंस हैं. किच्चा सुदीप की एक्टिंग और डांस की काफी तारीफ हो रही है. कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.

‘धुरंधर’ के आगे नहीं टिक पायी किच्चा सुदीप की ‘मार्क‘

किच्चा सुदीप की ‘मार्क’ फिल्म हिट साउथ फिल्म ‘मैक्स’ का सिक्कवल है. मूवी से काफी उम्मीद थी। लेकिन पहले से थिएटर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही रणवीर सिंह की फिल्म ने मार्क को बड़ा झटका दिया है. 25 दिसंबर को रिलीज हुई ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी‘ का भी कुछ ऐसा ही हाल है. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की इस फिल्म का कलेक्शन भी काफी गिरा हुआ है. आपको बता दें, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 22 दिनों में एक हजार करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raveena Tandon

अक्टूबर 26, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026