Matka Review: Disha Patani की Kanguva की हॉटनेस के आगे क्या टिक पाएगी Nora Fatehi की फिल्म? देख यूजर्स ने कहीं ये बात

Matka Review

Matka Review (Credit- Google)

Matka Review: एक ही दिन पर बॉलीवुड की दो हॉट एक्ट्रेस की फिल्म रिलीज हुई। जी हां हम बात कर रहे हैं दिशा पटानी की ‘कंगुवा’ (Kanguva) तो दूसरी तरफ नोरा फतेही की ‘मटका‘ (Matka) जिसे लेकर पिछले लंबे समय से फैंस इंतजार में बैठे थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर आखिर क्या कह रहे हैं फिल्म देखने के बाद यूजर्स और क्या लोगों के दिल को जीतने में नोरा कामयाब हो पाई है। सोशल मीडिया पर मटका फिल्म को लेकर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है फिल्म को लेकर यूजर्स की राय।

पास्ट में ले जाएगी Matka की कहानी

निश्चित तौर पर वरुण तेज की गैंगस्टर फिल्म ने लोगों का ध्यान इसलिए जीत लिया है क्योंकि इसमें नोरा फतेही नजर आ रही है। इस फिल्म को प्रमोट करने में भी वह पीछे नहीं रही। फिल्म के गाने को पहले ही लोगों से खूब प्यार मिला था और ऐसे में जब यह रिलीज हुई तो हलचल मच गई है। नोरा फतेही और वरुण तेज की इस फिल्म की बात करें तो यह रतन खतरी नामक एक गैंबलर के इर्द-गिर्द घूमती है जिसके जीवन में उतार चढ़ाव को दिखाने की कोशिश की गई है। 1958 और 1982 के समय पर आधारित इस फिल्म में वरुण तेज मुख्य भूमिका में नजर आए।

Matka Review में जाने क्या कह रहे फैंस फिल्म के बारे में

https://twitter.com/Minimalist__13/status/1856923063914275285
https://twitter.com/Yash5005/status/1856931954651693247
https://twitter.com/ActressUni83896/status/1856951063992995880

‘मटका’ फिल्म को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “वरुण तेज वन मैन शो है मटका में सुपर डायलॉग।” तो एक ने कहा ब्लॉकबस्टर मटका तो एक यूजर ने कहा यह जबरदस्त था। एक ने लिखा वरुण तेज की एक्टिंग तो एक यूजर ने कहा नोरा फतेही पहली बार तेलुगू फिल्म में नजर आए आई वह डांस स्पेशल में धमाका मचाने में कामयाब हुई। सोशल मीडिया पर मटका फिल्म को लेकर फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Matka में Nora Fatehi सोफिया के किरदार में जीत पाएंगी दिल

जहां तक बात दिशा पटानी और नोरा फतेही की करें तो एक तरफ नोरा की फिल्म मटका रिलीज हुई है तो दूसरी तरफ दिशा पटानी की फिल्म कंगुवा जिसमें सूर्या और बॉबी देओल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या नोरा और दिशा में से किसे फैंस से मिलता है ज्यादा प्यार क्योंकि दोनों ही हसीनाओं की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। नोरा फतेही फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने तक की झलक में फैंस को दिखती हुई नजर आई थी। इसमें उनके अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब ऐसे में फिल्म में नोरा फतेही किस कदर छाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। इस फिल्म में वरुण तेज मटका के किरदार में नजर आ रहे हैं तो मीनाक्षी चौधरी सुजाता के किरदार में वहीं नोरा फतेही सोफिया बनकर फिल्म में नजर आई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version