---Advertisement---

Merry Christmas: फर्स्ट लुक के साथ कैटरीना-विजय की फिल्म का इंतजार खत्म, इस दिन होगी रिलीज

Merry Christmas: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के लिए 40 का जन्मदिन काफी खास रहा क्योंकि अब उन्होंने फैंस को खास ट्रीट दी है। जी हां, दरअसल कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटिंग फिल्म मैरी क्रिसमस का फर्स्ट लुक सामने आया है और इसके साथ ही रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। फैंस इसके ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2023 4:02 अपराह्न

Merry Christmas
Follow Us
---Advertisement---

Merry Christmas: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के लिए 40 का जन्मदिन काफी खास रहा क्योंकि अब उन्होंने फैंस को खास ट्रीट दी है। जी हां, दरअसल कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटिंग फिल्म मैरी क्रिसमस का फर्स्ट लुक सामने आया है और इसके साथ ही रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। फैंस इसके लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब ऐसे में वे काफी खुश हैं। बता दे कि यह फिल्म पहले 2022 में रिलीज होने वाली थी लेकिन इसे कई बार पोस्टपोंड करना पड़ा था। हालांकि अब लोगों का इंतजार खत्म हो गया है और बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

पोस्टर देख फैंस हुए एक्साइटेड

कैटरीना कैफ और विजय की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ का नया पोस्टर और रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है जिसके बाद फैंस काफी खुश हैं। इस फिल्म को लेकर लोग पहले से ही इंतजार कर रहे थे। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म का नाम ‘मैरी क्रिसमस’ है और जानकारी के मुताबिक इसमें थ्रिलर के साथ साथ सस्पेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, “रात जितनी संगीन होगी सुबह उतनी रंगीन होगी।”

आखिर कब रिलीज होगी विजय और कैटरीना की फिल्म

कहने में दो राय नहीं है कि विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें देखना पसंद करते हैं। ऐसे में इस नए पोस्टर की बात करें तो वह काफी रंगीन है। इंटेंस लुक में विजय और कैटरीना नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में पिंजरे से उड़ रही पक्षी से लेकर उड़ते हुए दिल ने लोगों का ध्यान खींचा है। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो पोस्टर पर ही इसकी घोषणा कर दी गई है। फिल्म 15 दिसंबर 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म में संजय कपूर, प्रतिमा कनन नजर आने वाले हैं। वहीं अश्विनी और राधिका आप्टे कैमियो रोल में दिखाई देंगी। फिल्म को लेकर लोगों की बेचैनी बढ़ गई है और कैटरीना को जबरदस्त लुक में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026