---Advertisement---

Met Gala 2023: आलिया से लेकर प्रियंका तक रेड कार्पेट पर मचाएंगी तहलका, जानिए कब और कहां कर सकते हैं एन्जॉय

Met Gala 2023: मेट गाला वास्तव में एक बड़ा फैशन शो है जहां बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड हसीनाओं तक फैंसी कपड़े पहनते हैं और रेड कार्पेट पर चलते हैं। इस बार बॉलीवुड फैंस के लिए यह इवेंट काफी खास है क्योंकि इस बार रेड कार्पेट पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ही नहीं आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 27, 2023 10:41 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Met Gala 2023: मेट गाला वह इवेंट है जहां हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपने फैशन सेन्स से रेड कारपेट पर तहलका मचाते हैं। इस बार मेट गाला 1 मई, 2023 को हो रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो इस इवेंट में इस बार प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक शामिल होंगी। हर कोई यह देखने के लिए उत्साहित है कि ये हसीनाएं इवेंट में क्या पहनेंगी। अगर आप इस इवेंट को देखना चाहते हैं, तो हम आपको बताएंगे कि आप इसे कब और कहां देख सकते हैं।

आखिर कहां आयोजित होने वाला है मेट गाला

मेट गाला फेमस सेलेब्रिटीज के लिए एक फैंसी पार्टी है। यह न्यूयॉर्क शहर के एक बड़े संग्रहालय में आयोजित होने वाली है। इसे कॉस्टयूम इंस्टीट्यूट बेनिफिट या मेट बॉल भी कहा जाता है। इस इवेंट में मौजूद सेलिब्रिटीज को एक खास समय पर खास रेड कार्पेट पर चलने का मौका मिलता है। मेहमानों की सूची पार्टी के एक दिन पहले तक किसी को पता नहीं होता है। यहां तक पहुंचना हर किसी के लिए संभव नहीं है। इस इवेंट में खास सेलेब्रिटीज को बुलाया जाता है।

ये भी पढ़ें: Dunki में Shah Rukh Khan को देख फैंस के खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जल्द ये खतरनाक सीक्वेंस शूट करेंगे ‘किंग खान’

कब और कहां देख सकते हैं मेट गाला

यह फैशन इवेन्ट 1 मई 2023 को शाम 6.30 ऑर्गनाइज किया जाएगा। रिपोर्ट्स की माने तो इस साल मेट गाला को वोग ऑफिशियली लाइव स्ट्रीम होस्ट करेगा और दर्शक इसे वोग वेबसाइट पर एन्जॉय कर सकते हैं। आप इस इवेंट को ऑफिसियल वेबसाइट फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ इस लाइव स्ट्रीम के ला ला एंथोनी, क्लो फाइनमैन और डेरेक ब्लासबर्ग तीन होस्ट होंगे।

ये हसीनाएं आएंगी नजर

मिली जानकारी के मुताबिक इस बार मेट गाला इवेंट को लेट जर्मन फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड ऑनर करेंगे। वहीं इस फैशन इवेंट की टिकट की कीमत 50000 डॉलर कर दी गई है। पहले यह कीमत 30000 डॉलर थी। इस बार मेट गाला इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। प्रियंका जहां पहले भी इस इवेंट में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं वहीं आलिया का यह डेब्यू है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026