---Advertisement---

इस वजह से आज तक कुंवारे हैं Mika Singh, राखी सावंत को किस और मॉडल संग छेड़छाड़ का लगा है आरोप

Mika Singh: अपने गानों से मीका सिंह फैंस के बीच खूब चर्चा में रहते हैं। यह बात सच है कि मीका अपनी आवाज का जादू लोगों के बीच चलाना बखूबी जानते हैं। हालांकि अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह विवादों से भरी रही है। उनके सिरे राखी सावंत को किस करने से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 10, 2023 9:15 पूर्वाह्न

mika singh
Follow Us
---Advertisement---

Mika Singh: अपने गानों से मीका सिंह फैंस के बीच खूब चर्चा में रहते हैं। यह बात सच है कि मीका अपनी आवाज का जादू लोगों के बीच चलाना बखूबी जानते हैं। हालांकि अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह विवादों से भरी रही है। उनके सिरे राखी सावंत को किस करने से लेकर ब्राजीलियन मॉडल संग छेड़छाड़ करने का आरोप लग चुका है। हालांकि इस सबसे मीका सिंह के करियर पर कोई भी प्रभाव नहीं दिखा और वह अपने गानों से हमेशा लोगों के दिलों पर जादू चलाते रहे हैं। मीका सिंह 45 की उम्र में भी आज तक कुंवारे हैं। ऐसे में आज यानी 10 जून को उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से और कॉन्ट्रोवर्सी।

इस वजह से शादी नहीं कर रहे हैं मीका

मीका सिंह ने कपिल शर्मा शो के दौरान खुद ही इस बात का खुलासा किया कि वह अपने भाई दलेर मेहंदी की वजह से आज तक शादी नहीं कर सके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शादी ना करने की वजह कोई और नहीं बल्कि उनका भाई है। इस बारे में सिंगर ने कहा था, “जब मैं दलेर भाई की टीम में 1995 में गिटारिस्ट था उस समय एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। मैं उसके लिए काफी सीरियस था और उसे अपने लैंडलाइन का नंबर दे रखा था। एक दिन जब उसने कॉल किया तो दलेर मेहंदी ने कॉल उठाया और इस दौरान पता नहीं उन्होंने ऐसा क्या कहा कि उस लड़की ने मेरे संग ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद मेरा दिल टूटा और इस वजह से मैंने अब तक शादी नहीं की।”

राखी सावंत संग जबरदस्ती किया था किस

मीका सिंह ने अपने जन्मदिन की पार्टी में राखी सावंत को बुलाया था। वहीं कहा जाता है कि इस पार्टी के बाद उन्होंने राखी को जबरदस्ती किस कर लिया था। इस मामले को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था और राखी ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

ये भी पढ़ें: इस अमेरिकन सिंगर संग कोजी हुए Diljit Dosanjh, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

बिपाशा बसु संग किस से मचा था हंगामा

मीका सिंह और बिपाशा बसु की एक तस्वीर वायरल हो रही थी। वहीं मिका सिंह के गाल पर लिपस्टिक के निशान नजर आ रहे थे। जब सिंगर से पूछा गया कि यह किस किसने किया है तो उन्होंने कहा था बिपाशा बसु ने। इस बात को लेकर खूब हंगामा हुआ था लेकिन बाद में सिंगर ने कहा कि यह किस उन्हें बिपाशा ने नहीं बल्कि उनकी दादी ने किया है।

ब्राजीलियन मॉडल ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

मीका सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है। यौन शोषण का आरोप हो या फिर किस विवाद मीका को कई कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा है। वहीं एक बार ब्राजीलियन मॉडल ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था और कहा था कि मीका ने उनके साथ छेड़छाड़ किया। इस बात को लेकर भी मीका को काफी ट्रोल किया गया था और वह चर्चा में रहे थे

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026