---Advertisement---

Mirzapur 3: क्या मोड़ लेगी गुड्डू और कालीन भैया के बीच दबदबा कायम रखने की लड़ाई? रिलीज तारीख की हुई घोषणा

Mirzapur 3: 'मिर्जापुर सीजन 3' का इंतजार कर रहे फैंस को मिला जबरदस्त तोहफा क्योंकि रिलीज तारीख की कर दी गई है घोषणा। जानिए कब कर सकते हैं इस सीरीज को स्ट्रीम।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2024 1:31 अपराह्न

Mirzapur 3
Follow Us
---Advertisement---

Mirzapur 3: ओटीटी की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज की बात करें तो निश्चित तौर पर ‘मिर्जापुर‘ का नाम टॉप पर शुमार है। ऐसे में तीसरे सीजन को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा जोरों पर थी। ऐसे में अब इंतजार खत्म हो गया क्योंकि कालीन भैया इस दिन अपना धमाका करने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में तारीख को नोट कर लीजिए क्योंकि होने वाला है जबरदस्त धमाल। कालीन भैया की भौकाली देखने के लिए तैयार होने की है जरूरत क्योंकि रिलीज तारीख की कर दी गई है घोषणा। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर मेकर्स ने कैसे दिया है फैंस को तोहफा।

मेकर्स ने सस्पेंस पर तोड़ी चुप्पी

मिर्जापुर सीजन 3 से एक पोस्ट को जारी करते हुए मार्क्स ने रिलीज तारीख के घोषणा कर दी है। ऐसे में पिछले कुछ समय से सस्पेंस बरकरार था। अब ऐसे में लोगों की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “कर दिए प्रबंध मिर्जापुर सीजन 3 का डेट नोट कर लीजिए मिर्जापुर प्राइम पर।इस पोस्ट में सभी स्टार कास्ट की झलक दिखाई दे रही है जिसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा जैसे स्टार नजर आने वाले हैं।

इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज

वहीं जहां तक प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज की बात करें तो पिछले दोनों सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था।ऐसे में एक बार फिर रोमांस का जबरदस्त तड़का लगने वाला है और फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। वहीं रिलीज तारीख की बात करें तो यह वेब सीरीज प्राइम वीडियो पर 5 जुलाई को दस्तक देने के लिए तैयार है। इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

क्या मोड़ लेगी इस बार वेब सीरीज

ऐसे में फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है और लोग अब स्ट्रीमिंग के लिए इंतजार करने लगे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प है कि मिर्जापुर की काल्पनिक दुनिया के सिंहासन पर इस बार कौन बैठने वाला है। आखिर किसे मिलेगी गद्दी और किससे छीनी जाएगी इस पर सस्पेंस बरकरार है। लेकिन इतना तय है कि एक बार फिर बदले की भावना, राजनीति, धोखा और बेईमानी के इर्द गिर्द वेब सीरीज लोगों को पसंद आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026