---Advertisement---

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 14: ‘हनुमान अंश’ का दबदबा क्या पंकज त्रिपाठी को ले डूबा, कमाई में देखें चौंकाने वाली स्थिति

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 14: पंकज त्रिपाठी का दबदबा फिलहाल हनुमान अंश के सामने नहीं दिख पा रहा है लेकिन क्या वह अपनी पकड़ मजबूत बनाकर रखने में कामयाब रहेंगे। इस सबके बीच आइए जानते हैं गुरुवार का कितना रहा कलेक्शन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2026 12:58 अपराह्न

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 14
Follow Us
---Advertisement---

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 14: ओटीटी पर पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर एक ब्रांड बन गई थी जिसके हर सीजन का फैंस ने बेसब्री से इंतजार किया लेकिन सिनेमाघर में लोगों ने क्या इसे भर भर कर प्यार लुटाया है। दरअसल मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14 में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है लेकिन इस सब के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि 42 दिन पहले रिलीज हुई 2 करोड़ के बजट में तैयार की गई हनुमान अंश का दबदबा एक बार फिर से देखा गया है। जाहिर तौर पर यह कहीं ना कहीं मिर्जापुर द मूवी के लिए सबसे बड़ी टक्कर बनी नजर आ रही है।

देखें मिर्जापुर द मूवी की कितनी रही है कमाई

मिर्जापुर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14 की बात करें तो दूसरे गुरुवार को इसने 4 करोड़ की कमाई की है और इसके साथ ही दूसरे हफ्ते का कुल कलेक्शन 55 करोड़ रुपए हो चुकी है। इसके साथ ही भारत में 203.45 करोड़ रुपए छाप चुकी है।मिर्जापुर द मूवी भले ही अपना दबदबा फिलहाल सिनेमाघरों में दिखा रही है लेकिन कहीं ना कहीं 2 करोड़ के बजट में तैयार की गई हनुमान अंश इस पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। जाहिर तौर पर पंकज त्रिपाठी के साथ रवि किशन, जितेंद्र कुमार का दबदबा नहीं दिख पा रहा है।

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 14 के सामने हनुमान अंश ने इस तरह किया कमाल

वहीं इस सबसे हटकर अगर मिर्जापुर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14 के सामने हनुमान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 42 की बात करें तो छठे गुरुवार को इसने 6.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। जाहिर तौर पर यहां मिर्जापुर पटकनी खाती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं कुल कलेक्शन 80.25 करोड़ रुपए बताई जा रही है तो वहीं भारत में 243 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो चुकी है।

 

मिर्जापुर द मूवी के सामने हनुमान अंश का कमाल कुछ इस तरह देखा जा रहा है कि मिर्जापुर द मूवी भी फिलहाल पटखनी खा रही है लेकिन आगे क्या खास बदलाव देखने को मिलता है वह देखना दिलचस्प होने वाला है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 35

सितम्बर 18, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 18, 2026

Daayra X Review

सितम्बर 18, 2026

Alia Bhatt

सितम्बर 18, 2026

Allu Arjun

सितम्बर 17, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 34

सितम्बर 17, 2026