Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 20: ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके साल की हिट फिल्म बन चुकी है। शुरुआत में फैंस और ऑडियंस ने इस मूवी को खूब प्यार दिया। लेकिन अब रिलीज के 20वें दिन इसकी कमाई काफी कम हो गई है। जिसके कारण मेकर्स का 400 करोड़ तक पहुंचने का सपना चकनाचूर हो सकता है। बीते दिन इस फिल्म ने 2 करोड़ से कम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। दर्शकों का अचानक से फिल्म से दूरी बनाना कई बड़े सवाल खड़ा कर रहा है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।
Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 20 कितना हुआ?
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 20वें दिन 1.90 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 4268 शोज से हुई है। भारत में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की ये फिल्म टोटल कमाई 263.84 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही ओवरसीज में ये कमाई 58.75 करोड़ रुपए है। मिर्जापुर द मूवी का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 322.59 करोड़ रुपए हो चुका है। इसका बजट 250 तकरोड़ के आस-पास था। ये मूवी अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट की तरफ आगे बढ़ रही है। आपको बता दें, ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे हिट वेब सीरीज मिर्जापुर की फिल्म है। जिसमें स्टार कास्ट लगभग पुराने वाले हैं। लेकिन इसकी कहानी काफी अलग है। जिसके कारण ये फिल्म 20 दिनों के अंदर ही 300 करोड़ की कमाई कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर द मूवी’ के गिरते कलेक्शन के कारण
पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर द मूवी’ के अचानक गिरते कलेक्शन के कई कारण बताए जा रहे हैं। पहला कारण थिएटर्स में ‘हनुमान अंश’फिल्म का अचानक हैरान करने वाला बढ़ता कलेक्शन। वहीं, मूवी को ‘वाइब’, ‘दायरा’ और ‘हैवान’ जैसी नई फिल्मों से सिनेमाघरों में टकराना पड़ रहा है। क्योंकि ये मिर्जापुर सीरीज के ईर्द-गिर्द घूमती है। इस लिए जिन लोगों ने भी इसे नहीं देखा है वो फिल्म से कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर कई कट लगाए हैं। इसके अनकट वर्जन को देखने के लिए काफी फैंस ओटीटी पर इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।







