---Advertisement---

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 47: ‘हनुमान अंश’ के 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड जो भारतीय सिनेमा इतिहास में बने पत्थर की लकीर! जानें टोटल कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 47: 'हनुमान अंश' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। जिसके कारण लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। इसने भारतीय सिनेमा इतिहास में एक अहम छाप छोड़ी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 23, 2026 2:10 अपराह्न

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 47
Follow Us
---Advertisement---

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 47: बॉलीवुड के इतिहास की बड़ी फिल्मों में ‘हनुमान अंश’ शामिल हो गई है। ये रिलीज के 47वें दिन भी अच्छी कमाई कर रही है। अमूमन इतने हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर बना रहना किसी भी बड़े बजट और बड़ी स्टारकास्ट की मूवी के लिए बेहद मुश्किल होता है।  ऐसे में लगभग 2 करोड़ के  बजट से बनी ये फिल्म बहुत जल्द 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। ‘अनुमान अंश’ आध्यात्मिक गुरु और भगवान हनुमान के परम भक्त ‘नीम करोली बाबा’ जी के जीवन पर बनी ये फिल्म 5 ऐसे बड़े रिकॉर्ड बना चुकी है,जो भारतीय सिनेमा के इतिहास के लिए लगभग पत्थर की लकीर बन चुके हैं।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 47  में  बनाया महारिकॉर्ड

हनुमान अंश फिल्म ने रिलीज के 47वें दिन 4.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 7702 शोज से हुई है। भारत में ये मूवी अभी तक टोटल कमाई 280.93 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका ओवरसीज कलेक्शन 34.75 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही हनुमान अंश का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 366.45 करोड़ रुपए हो चुका है। इस कलेक्शन से मूवी भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी लागत निकालने वाली मूवी बन चुकी है। ये मेकर्स को 175 फीसदी से ज्यादा का का रिटर्न दे चुकी है। सालों पहले इस तरह का रिकॉर्ड ‘जय संतोषी मां’ फिल्म ने बनाया था। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

फ्लॉप होने के बाद कमाई में भयंकर उछाल

‘हनुमान अंश’ ने ऑपनिंग डे पर सिर्फ 10 लाख रुपए कमाए थे। लेकिन अब ये 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है। ये सबसे कम ऑपनिंग देकर चौकाने वाला कलेक्शन करने वाली मूवी बन चुकी है।

छठे हफ्ते बनाया महारिकॉर्ड

आमतौर पर कोई भी बॉलीवुड या फिर साउथ फिल्म छठे हफ्ते में दम तोड़ देती है। लेकिन ये मूवी इन्हीं वीक में चल रही है। 400 करोड़ तक पहुंचाने में इन्हीं हफ्तों का महत्वपूर्ण रोल रहा है।

‘हनुमान अंश’ ने सिंगल-डे वीकेंड पर किया हैरतअंगेज जंप  

भारतीय सिनेमा इतिहास का सबसे बड़ा सिंगल-डे वीकेंड जंप भी हनुमान अंश ने ही लगाया था। इसमें पांचवे रविवार को सिंगल डे 22.75 करोड़ कमाकर इतिहास रच दिया। अमूमन रिलीज के 30 दिनों बाद कोई भी फिल्म इतनी अच्छी कमाई नहीं कर पाती है।

कम लागत पर चौंकाने वाली कमाई

‘हनुमान अंश’ सबसे कम लागत लगाकर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसका बजट लगभग 2 करोड़ के आस-पास था लेकिन इसने  ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘धुरंधर’ जैसी मूवीज को भी पछाड़ दिया है। ये साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट मूवी बन चुकी है। इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी हैं। वहीं, लीड रोल में शोभिनव सत्य , चंदन आनंद और पूर्णिमा तिवारी जैसे एक्टर हैं।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 6, 2026