---Advertisement---

क्या Allu Arjun ने लिया करियर का सबसे बड़ा रिस्क, 800 करोड़ की Raaka की झलक मात्र ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में मचाया धमाका

Allu Arjun: रिलीज से पहले ही राका ने मुकाम हासिल कर लिया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है लेकिन इस सबके बीच क्यों साउथ सुपरस्टार के करियर के लिए इसे रिस्क बताया गया। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2026 10:53 पूर्वाह्न

Allu Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Allu Arjun: एटली की सबसे चर्चित फिल्म और साई-फाई एक्शन-फैंटेसी से फुल ऑन धमाका करने के लिए अल्लू अर्जुन तैयार है। रिलीज से पहले ही एक ऐसा इतिहास दर्ज किया है जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। दरअसल राका ने मोस्ट पीपल कैप्चर इन रियल टाइम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है जो निश्चित तौर पर अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशियों से कम नहीं है। प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने इसकी जानकारी दी लेकिन इस सब के बीच आखिर रेडिट ने राका को अल्लू अर्जुन के करियर का सबसे बड़ा रिस्क बताया है।

भारतीय फिल्मों के लिए अल्लू अर्जुन की राका है टक्कर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

अगर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात करें तो मोस्ट पीपल मोशन कैप्चर इन रियल टाइम का रिकॉर्ड दर्ज किया है जहां 37 कलाकारों को एक साथ रियल टाइम में कैप्चर किया गया। VFX और रेंडरिंग टूल्स के जरिए रियल-टाइम में कैप्चर किए गए। इस मोशन पोस्टर ने न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में तबाही मजा दी क्योंकि इससे पहले भारत में किसी फिल्म ने इतने बड़े स्तर पर हॉलीवुड लेवल की तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया गया था। ऐसे में इसने ग्लोबल रिकॉर्ड बनाया है।

कैसे रचा Allu Arjun ने इतिहास

सन पिक्चर्स ने इसकी पूरी जानकारी देते हुए अल्लू अर्जुन के फैंस को एटली के जन्मदिन के मौके पर तोहफा दिया था। इसके साथ ही लिखा था, “इतिहास रचा गया, एक ऐसा वैश्विक जीत जो भारतीय सिनेमा को विश्व मंच पर ले जाती है। रियल टाइम में सबसे ज्यादा लोगों के मोशन पोस्टर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है जिसमें एक साथ 37 कलाकारों को कैप्चर किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए अल्लू अर्जुन और एटली को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट मिला।”

रेडिट पोस्ट में जानें क्यों अल्लू अर्जुन के लिए Raaka है रिस्की

Is Raaka the biggest risk of Allu Arjun's career?
byu/Intrepid_Bat9705 intollywood

इसके अलावा अगर रेडिट पोस्ट की बात करें तो यूजर ने लिखा कि “क्या राका अल्लू अर्जुन के करियर के लिए सबसे बड़ा रिस्क है। राका से बहुत उम्मीदें हैं। अल्लू अर्जुन की पिछली 5 फिल्मों का कुल बजट 900 करोड़ से ज्यादा था जिसमें तीन ब्लॉकबस्टर, एक औसत और एक फ्लॉप फिल्म शामिल थे। अब सबकी नज़रें एटली की फिल्म पर टिकी है। यह फिल्म 800 करोड़ से ज्यादा के भारी भरकम बजट पर बनाई जा रही है जो इसे अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनाता है। क्या अल्लू अर्जुन एक और ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर दे पाएंगे।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फैंस सपोर्ट में खड़े हो गए है।

एटली के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर नजर आने वाली है। वहीं कहा जा रहा है कि यह 2027 में रिलीज हो सकती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 6, 2026