---Advertisement---

‘पुष्पा 2’ स्टार Allu Arjun फिर बनेंगे आमिर खान की ‘दंगल’ रिकॉर्ड के लिए मुसीबत! जानिए क्या है Raaka टीजर और 37 का कनेक्शन

Raaka: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 भले ही आमिर खान की दंगल के रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकामयाब रही लेकिन एक बार फिर फैंस के बीच यह बज बरकरार है। जानिए क्या है पूरी खबर जिसने लोगों को हैरान कर दिया और क्यों 37 का टीजर से कनेक्शन जोड़ा जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 17, 2026 2:30 अपराह्न

Allu Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Raaka: पुष्पा 2 के बाद अल्लू अर्जुन एक बार फिर बिग बजट फिल्म से धमाका करने के लिए तैयार हैं लेकिन क्या आमिर खान की दंगल के लिए भी मुसीबत बनेंगे। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म का रिकॉर्ड रखने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट के लिए मुसीबत की घंटी बजने वाली है। वहीं इस सबके बीच अल्लू अर्जुन की राका ने लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 37 लिखकर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर इसका टीजर से क्या कनेक्शन है। इसे लेकर सुपर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जिस पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

क्या है राका की 37 की मिस्ट्री

मेकर्स ने एक पोस्ट को शेयर किया है जिस पर 37 लिखा है और लोग इसे अल्लू अर्जुन की फिल्म की टीजर से जोड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि मेकर्स ने डायरेक्ट इस बात को पॉइंट किया है कि इस महीने के 21 तारीख में टीजर की झलक दिखाई जा सकती है क्योंकि यह तारीख इस मायने में भी खास है जहां डायरेक्टर एटली 21 सितंबर को अपना जन्मदिन भी मना रहे हैं।

अल्लू अर्जुन की राका के लिए क्या है मेकर्स की प्लानिंग

वहीं दूसरी तरफ एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन और उनकी टीम दुनिया में पहली सिनेमैटिक झलक दिखाने के लिए तैयार है। सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले जो टीजर आने की अटकलें थी वैसा कुछ नहीं हो रहा है मेकर्स इस कहानी को प्रमोट करने के लिए एक तरीका अपना रहे हैं। वह अल्लू अर्जुन और उनके दमदार किरदार की पहली झलक उनके अलग अंदाज में दिखाएंगे। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि अक्टूबर में टीजर लाई जा सकती है लेकिन अब स्ट्रेटजी बदल दी गई है जहां अल्लू अर्जुन के किरदार से लेकर दीपिका पादुकोण तक झलक पहले दिखाई जाएगी।

किस तरह Raaka बन सकती है आमिर खान की दंगल के लिए ग्रहण

रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि राका का पहला प्रोमो 1 जनवरी 2027 को एक बड़े इवेंट में रिलीज हो सकता है जिसे हैदराबाद या मुंबई में आयोजित किया जा सकता है। 900 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनने वाली राका तीसरी भारतीय फिल्म बन जाएगी। जहां वाराणसी 1100 करोड रुपए आगे है तो रामायण 4500 करोड रुपए से ज्यादा आगे चल रही है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि यह सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ सकती है। जहां हिंदी में कम से कम 1000 करोड़ की कमाई के साथ ही वर्ल्डवाइड 2000 से 2200 करोड़ कलेक्शन कर सकती है। जाहिर तौर पर अल्लू अर्जुन आमिर खान की 1900 कमाने वाली दंगल पर भारी पड़ सकती है लेकिन फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026