---Advertisement---

Allu Arjun: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को क्या मात दे पाएगी एटली की ‘राका’?दीपिका पादुकोण के साथ तबाही मचाएगा पुष्पा का एनिमल अवतार

Allu Arjun: साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म राका का फर्स्ट पोस्टर आ गया है। इसमें वो बेहद खूंखार अवतार में दिख रहे हैं। मूवी का निर्माण एटली के द्वारा किया जा रहा है। इसमें दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का मुकाबला आदित्यधर की धुरंधर से हो सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 8, 2026 1:05 अपराह्न

Allu Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Allu Arjun: ‘पुष्पा 2 द रुल’ के बाद अल्लू अर्जुन एक बार फिर से तबाही मचाने को आ रहे हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक आ गया है। इसके साथ ही नाम भी रिवील कर दिया गया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन आधे इंसान और आधे जानवर की तरह दिख रहे हैं। 8 अप्रैल 2026 को अल्लू अर्जुन 44 साल के हो गए हैं। इसी अवसर पर  उनकी अगली मेगा फिल्म का टाइटल ‘राका’ घोषित किया गया है। फ़िल्म के पहले लुक में अल्लू अर्जुन एक बेहद खूंखार अवतार में नज़र आ रहे हैं।

Allu Arjun और दीपिका पादुकोण की ‘राका’ का फर्स्ट लुक

‘राका’ के फर्स्ट लुक में अल्लू अर्जुन बेहद डरावने दिख रहे हैं। अल्लू के सिर पर आधे बाल हैं। वहीं, उनकी आंखों में मोटा-मोटा काजल लगा हुआ है। इसके साथ ही उनके शरीर और हाथ जानवर की तरह दिख रहे हैं। हाथ में बालों से घिरे बड़े नाखून उन्हें काफी भयानक दिखा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

अल्लू को देखकर पहचान पाना मुश्किल है कि, वो पुष्पा द रुल मूवी के एक्टर हैं। नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म  जवान को बनाने वाले भी एटली थे। शाहरुख खान के 33 साल के करियर का ये पहला राष्ट्रीय पुरस्कार था। अब एटली साउथ में अल्लू अर्जुन की किस्मत चमकाने निकले हैं। राका में अल्लू के साथ धुरंधर जैसी सुपर हिट मूवी देने वाले  रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं।

एटली की ‘राका’ क्या दे पाएगी आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को टक्कर

राका फिल्म का नाम पहले AA22xA6 रखा गया था। AA22 का मतलब अल्लू अर्जुन की ये 22वीं फिल्म है। वहीं , A6 का मतलब ये एटली की छठी मूवी है। वहीं, x का मीनिंग इन दोनों सुपर स्टार के कोलाबरेशन को दिखाता है।राका का बजट 800 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। इसमें हॉलीवुड लेवल के VFX यूज किए गए हैं। ये मूवी पूरी तरह से साइंस फिक्शन पर आधारित है।  राका की स्टोरी को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि, सुपरनेचुरल फिल्म होगी। जिसमें अल्लू अर्जुन के 4 रोल होंगे। वो आधे भेड़िए के रुप में दिख सकते हैं। 1800 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली पुष्पा 2 द रुल  जैसी देने वाले अर्जुन अल्लू के लिए ये एक   जबरदस्त कमबैक बताई जा रही है। फैंस को पूरी उम्मीद है कि, ये मूवी आदित्य धर की धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज से बड़ी साबित हो सकती है। खबरों की मानें तो इस साउथ मूवी को साल 2027 मे रिलीज किया जा सकता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 8, 2026