---Advertisement---

Miss Universe 2025: विवादों में रही फातिमा बॉश को निदेशक ने कहा था ‘मूर्ख’, कभी स्कूल में उड़ा था मजाक अब विनर बनकर दुनिया की सुंदरियों को दी मात

Miss Universe 2025: मिस यूनिवर्स 2025 की विनर फातिमा बॉश बन चुकी हैं और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे विवादों को पार कर यहां तक पहुंची हसीना। दिलचस्प रहा है सफर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 21, 2025 10:47 पूर्वाह्न

Miss Universe 2025
Follow Us
---Advertisement---

Miss Universe 2025: मिस यूनिवर्स 2025 को अपना विनर मिल गया। दरअसल अभी हाल ही में विवादों में रही मिस मेक्सिको ने लगभग 130 देश की सुंदरियों को मात देकर ट्रॉफी को अपने नाम किया। फिलहाल दुनिया की सुंदरियों की लिस्ट में टॉप पर शुमार हो चुकी है। मिस यूनिवर्स 2025 में फातिमा बॉश ने फाइनल के स्टेज पर फर्स्ट रनर अप मिस थाईलैंड प्रवीणर सिंह को मात देकर इतिहास दर्ज किया है। क्या आपको पता है कि फातिमा का विवादों से गहरा नाता रहा है। काफी मुश्किलों को झेल कर वह यहां तक पहुंची है। स्कूल में मजाक उड़ने से लेकर 2025 में निदेशक द्वारा मूर्ख कहे जाने तक उनकी कंट्रोवर्सी सुर्खियों में है।

स्कूल में फातिमा बॉश का उड़ा था मजाक

डिस्लेक्सिया और ADHD से पीड़ित मिस यूनिवर्स 2025 विनर फातिमा बॉश का स्कूल में काफी मजाक उड़ा था। उन्हें लोगों द्वारा परेशान किया जाता था क्योंकि वह ठीक से पढ़ाई लिखाई नहीं कर पाती थी। लोग उनका मजाक उड़ाते थे और परेशान करते थे।

मिस यूनिवर्स 2025 से पहले फातिमा इस वजह से रही विवादों में

अभी सितंबर 2025 में जब उन्हें मिस मेक्सिको का खिताब दिया गया तब लोगों द्वारा विरोध किया गया। दरअसल लोग फातिमा बॉश की जगह किसी और की उम्मीद कर रहे थे लेकिन जब फातिमा ने इस पेजेंट को अपने नाम किया तो लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर सके। खुद इंटरव्यू में फातिमा ने कहा था कि उन्हें बधाई देने के लिए सिर्फ 4 लोग स्टेज पर आए थे। उन्होंने मिस मेक्सिको पेजेंट के माहौल पर सवाल उठाया था।

निदेशक ने फातिमा बॉश को कहा था मूर्ख तो मचा बवाल

गौरतलब है कि फातिमा बॉश मिस यूनिवर्स 2025 भले ही बन गई हो लेकिन इवेंट के निदेशक नवात इत्सराग्रिसिल ने उन्हें खुलेआम सबके सामने मूर्ख कहा था। इसके बाद फातिमा बॉश ने मीटिंग को छोड़कर बाहर बाॅयकोट किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह यहां जलील होने नहीं आई वह ऑडियंस से प्यार करती है लेकिन इस तरह उन्हें कोई मूर्ख नहीं कह सकता। हालांकि बाद में निदेशक में खुलेआम माफी मांगी थी। अब ट्रॉफी फातिमा को मिला तो लोग जमकर बधाइयां दे रहे हैं लेकिन विवादों से उनका गहरा नाता रहा है।

भारत से किसने दी थी मिस यूनिवर्स 2025 में भागीदारी

बता दें कि मिस यूनिवर्स 2025 में भारत से मनिका विश्वकर्मा ने भी पार्टिसिपेट किया था लेकिन वह जीत दर्ज नहीं कर सकी अब मिस यूनिवर्स 2025 मिल चुकी है और मिस मेक्सिको ने 130 देश की सुंदरियों पर भारी पड़ी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026