---Advertisement---

Miss World 2025: सपनों को ताज पहनाने दुनियाभर से पहुंची मॉडल्स ने तेलंगाना के इस खास गांव का किया दौरा, भारतीय हथकरघा विरासत में खो गई विदेशी बालाएं

Miss World 2025: मिस वर्ल्ड 2025 में शामिल होने वाली कंटेस्टेंट तेलंगाना के पोचमपल्ली गांव की यात्रा की और यहां भारतीय रंग में रंगी हुई नजर आई। आइए देखते हैं वीडियो में क्या है खास जो निश्चित तौर पर भारतीय लोगों को गर्वित कर देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 16, 2025 1:26 अपराह्न

Miss World 2025
Follow Us
---Advertisement---

Miss World 2025: मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन हैदराबाद में होने वाला है और दुनिया भर की हसीनाएं भारतीय परिधान के रंगों में रंगने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक खबरें आ रही है जहां दुनिया भर से आई 35 प्रतियोगी किस तरह से भारतीय संस्कृति में रंगीन हो रही है। इस सबके बीच मिस वर्ल्ड ने इंस्टाग्राम से खुद इस बात की झलक दिखाई है कि कैसे तेलंगाना के रिच टेक्सटाइल हेरिटेज में वे नजर आई। उन्होंने तेलंगाना के खास गांव पोचमपल्ली की यात्रा की। आइए देखते हैं Miss World 2025 वीडियो।

भारतीय संस्कृति में खोई नजर आई मिस वर्ल्ड 2025 कंटेस्टेंट

Miss World 2025 वीडियो में आप देख सकते कि शामिल होने वाली कंटेस्टेंट भारतीय दुपट्टे को स्टाइल करती है। इसके साथ ही वे हाथों में मेहंदी लगवाती है और चरखे चलाती हुई भी नजर आती है। भारतीय परिधानों को समझने के लिए वे किस कदर एक्साइटेड हैं यह वीडियो में आप देख सकते हैं। हैंडलूम साड़ी से लेकर म्यूजिक तक को वे इंजॉय करते हुए नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर भारतीय का चेहरा गर्वित हो उठेगा।

क्यों खास है तेलंगाना का गांव जहां घूमने पहुंची Miss World 2025 कंटेस्टेंट

बता दे कि पोचमपल्ली सिर्फ एक गांव नहीं है बल्कि UNWTO से मान्यता प्राप्त सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव है जो भारतीय कौशल और सांस्कृतिक नवाचार का प्रतीक है। विदेश से आई मिस वर्ल्ड 2025 मॉडल्स के सामने साड़ियों के डिजाइनों के साथ कलात्मक और गौरव की कहानियों को दर्शाया गया। लाइव संगीत से लेकर मेहंदी कला और हथकरघा विरासत को देखा गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से दुनिया भर से आई हुई कंटेस्टेंट भारतीय शिल्प कला और परंपरा को एंजॉय कर रही हैं।

मिस वर्ल्ड 2025 फैशन नाइट में इंडियन तड़का

वीडियो के साथ इस बात की भी जानकारी दी गई की इस यात्रा की समाप्ति Miss World 2025फैशन शो के जरिए हुआ जहां मॉडलों ने तेलंगाना की साड़ियों और परिधानों का प्रदर्शन किया। निश्चित तौर पर 7 मई से शुरू होकर 31 मई तक चलने वाली मिस वर्ल्ड 2025 पर दुनिया भर की नजर है जहां 140 देश से इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट करने के लिए कंटेस्टेंट आई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026