---Advertisement---

Mission Impossible: क्या टॉम क्रूज के साथ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं रणवीर-दीपिका और अमिताभ बच्चन की हुई एंट्री, वायरल फोटो की खुल गई सच्चाई

Mission Impossible: क्या टॉम क्रूज के साथ हॉलीवुड में ये बॉलीवुड सितारे एक साथ दमखम दिखाने के लिए आ रहे हैं। जानिए किन फोटोज को देख फैंस को यकीन नहीं हो रहा है और इसकी पूरी सच्चाई क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 30, 2026 1:28 अपराह्न | Updated: अप्रैल 30, 2026 4:29 अपराह्न

Mission Impossible
Follow Us
---Advertisement---

Mission Impossible: ऐसी वायरल फोटो जो लीक हुई तो पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है। जी हां, तस्वीर में टॉम क्रूज के साथ रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। इसे देखने के साथ ही लोग इसे जमकर सर्च करने लगे हैं और अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर कर रहे हैं। अगर आप भी इस फोटो को सच मानकर क्रेजी हो गए और यह सोचने लगे कि मिशन इंपॉसिबल 9 में बॉलीवुड के इन सितारों की एंट्री हो गई है। रुक जाइए क्योंकि इसकी सच्चाई जानने के बाद निश्चित तौर पर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Mission Impossible को लेकर इन फोटोज की सच्चाई ने उड़ा दिए होश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishav Kumar (@rishavkumar_)

इस एआई जेनरेटेड फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए यूज़र ने मिशन इंपॉसिबल 9 के लिए कल्पना करते हुए शेयर किया। इन बॉलीवुड सेलेब्स को टॉम क्रूज के साथ फोटो देखने के बाद निश्चित तौर पर कोई भी यह सोचने के लिए मजबूर हो जाए। उन्हें यही लगे कि शायद यह असली है लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट में इसे फेक और एआई जेनरेटेड बताया जा रहा है। यह सच है कि टॉम क्रूज़ के मिशन इंपॉसिबल 9 को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है जो 2029 तक रिलीज हो सकती है।

टॉम क्रूज संग बॉलीवुड स्टार्स के लुक ने मचा दी सनसनी

मिशन इंपॉसिबल से आई फोटोज को इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किया गया है जिनके करीब 22.3 हजार फॉलोवर्स हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मिशन इंपॉसिबल 9 भारत में द एम्बेसडर 2026 के लॉन्च इवेंट के लिए कास्टिंग। यहां मेरी तरफ से मेरे आईकॉन को फिर से जिंदा करने की कोशिश है लेकिन इस बार ज्यादा खास फिर भी मूल भावना को बरकरार रखते हुए। इसके साथ ही यूजर ने और भी कई फोटोज शेयर की है जिसमें कास्ट की झलक दिखाई गई है और उनका स्टाइल देखकर निश्चित तौर पर आप भी दंग रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर फिलहाल इन फोटोज ने सुर्खियां बटोर ली है और मिशन इंपॉसिबल का क्रेज देखा जा रहा है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026