Mohsin Khan: ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवांगी जोशी के को स्टार को उनकी रियल लाइफ लेडी लव मिल गई है और इंगेजमेंट की झलक शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को खास तोहफा दिया है। हालांकि इस सबके बीच सोशल मीडिया पर बात बनाने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। मोहसिन खान की फैमिली पर आग में घी डालने का आरोप लगाया जा रहा है लेकिन क्यों। दरअसल रेडिट यूज़र ने एक पोस्ट को ढूंढ निकाला जहां कथित तौर पर मोहसिन खान की फैमिली शिवांगी जोशी के साथ उनकी बॉन्ड को पसंद कर रहे हैं लेकिन फिलहाल एक्टर अपनी सगाई को लेकर चर्चा में है।
रेडिट ने मोहसिन खान की फैमिली को लिया आड़े हाथों
मोहसिन खान की इंगेजमेंट की तस्वीरें के बीच रेडिट पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है जहां लिखा गया कि “मोहसिन की सगाई हो गई और यह रहा उसका परिवार। कोई प्लीज समझाएं कि उसका परिवार दिल टूटने वाली पोस्ट को क्यों लाइक कर रहा है और सगाई की घोषणा से कुछ दिन पहले मैंने उसकी मां को शिवांगी मोहसिन की जोड़ी वाली पोस्ट लाइक करते देखा था। कोई ऐसी वैसी पोस्ट नहीं बल्कि यह तो सच में आग में घी डालने जैसा है। तुम्हारे परिवार में एक नई लड़की आई है फिर भी तुम लोग ऐसी पोस्ट क्यों पसंद कर रहे हो। लोग शायद बहन में जी रहे थे या जो भी हो उन्हें दुख मनाने दो उनके जख्मों पर नमक क्यों छींट रहे हो क्योंकि यह अजीब है। लोगों की भावनाओं के साथ खेलना उनके लिए मजाक है।
शिवांगी जोशी संग मोहसिन खान के रिश्ते की सच्चाई
दरअसल शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे और उनके बीच डेटिंग के रयूमर्स भी रही है। कहा जाता है कि दोनों परिवार के बीच में बॉन्डिंग काफी अच्छी थी और शिवांगी को मोहसिन की फैमिली पसंद भी करती थी। तमन्ना के साथ अपनी इंगेजमेंट तस्वीरों को शेयर करते हुए लंबे चौड़े पोस्ट में एक्टर ने अपने दिल की बात कहा, “अल्लाहुम्मा बारिक या अल्लाह, तो यह बेहद खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और संवेदनशील लड़की – जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती और छेड़ती-छिड़ाती रहती है, उम्मीदें रखती और दुआएं करती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है – उसे मेरे लिए ऊपर वाले ने ही चुना था।”
Mohsin Khan ने mangetar की इस अदा का खुद को बताया दीवाना
इसके साथ ही मोहसिन खान ने कहा, “जब हमने पहली बार एक-दूसरे को देखा, जब मैंने पहली बार तुम्हारा हाथ थामा, और जब तुमने पहली बार “हम तो भई जैसे हैं वैसे रहेंगे” गाना गाया – तभी मुझे एहसास हो गया कि मेरे दिल को सुकून मिल गया है। मुझे मेरा हमसफ़र मिल गया था। मुझे हमेशा यही बताया गया था कि जब आपका जीवनसाथी (हमसफ़र) आपकी ज़िंदगी में आता है, तो वह फ़ैसला लेना किसी तरह सबसे आसान, और साथ ही सबसे अहम फ़ैसला बन जाता है।”
