Monalisa: महाकुंभ से वायरल गर्ल जिसकी आंख के दीवाने न जाने कितने लोग थे लेकिन इसके बीच वह नए विवाद में फंस चुकी है। दरअसल बीते दिन मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ शादी को लेकर चर्चा में आई मोनालिसा ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए लव जिहाद के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि उन्होंने हिंदू धर्म में शादी की है। इसके साथ ही अपने पति के साथ मोनालिसा ने यह भी कहा कि वह हर धर्म को बराबर मानती है। इस दौरान बर्थ सर्टिफिकेट से लेकर नाबालिग होने के आरोप तक पर वह अपनी बात करती नजर आई।
क्या भाई के साथ मोनालिसा की शादी करवाना चाहता था पिता
VIDEO | Thiruvananthapuram, Kerala: “I got married according to Hindu rituals. It is not ‘love jihad’. I respect all religions and consider every religion equal,” says Viral Mahakumbh girl Monalisa.
(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/LFNk6GzGMC
— Press Trust of India (@PTI_News) March 12, 2026
मोनालिसा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहती है कि हमारी जो शादी हुई है वह हिंदू रीति रिवाज में हुई है यह मेरे से शादी करना नहीं चाहता था लेकिन मैंने ही जबरदस्ती किया। मेरे घर में मम्मी पापा मेरी कही और शादी करवाना चाहते थे वह लड़का मुझे पसंद नहीं था। वह मेरे बुआ का लड़का था। बुआ के लड़के से अगर मैं शादी करूं तो वह मेरा भाई लगा इसलिए मैंने सोचा कि मैं शादी नहीं करूंगी। पापा मेरे साथ में आए थे लेकिन शादी में नहीं आए।
धर्म और लव जिहाद पर Monalisa हुई मुखर
इस दौरान महाकुंभ की वायरल गर्ल यह भी कहती है कि उनके पापा गुस्से में हैं और वह यह शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस दौरान मुस्लिम बॉयफ्रेंड से बने पति फरमान के साथ मोनालिसा यह कहती है कि मैं हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। यह लव जिहाद नहीं है। वहीं फरमान कहते हैं कि यह एक आर्टिस्ट है और हमारे लिए सभी धर्म एक ही है हम सभी धर्म को एक ही मानते हैं। सभी धर्म मेरा है। पति फरमान वायरल गर्ल मोनालिसा का साथ देते हुए कहते हैं कि मेरे लिए इसकी खुशी सबसे ऊपर है इसके साथ कोई भी जोर जबरदस्ती नहीं है।
उम्र को लेकर मोनालिसा ने दिखाया सबूत
इस दौरान मोनालिसा और उनके पति ने उनकी उम्र को लेकर भी सबूत दिखाते हुए नजर आए। जहां महाकुंभ वायरल गर्ल को बालिग बताया जाता है। फिलहाल इस शादी को लेकर विवाद जोरों पर है। गौरतलब है कि द डायरी ऑफ मणिपुर में नजर आने से पहले मोनालिसा ने फरमान खान के साथ शादी कर ली है। मध्य प्रदेश की रहने वाली यह वायरल गर्ल फिलहाल विवादों का विषय बन चुकी है क्योंकि अंतर धार्मिक शादी को लेकर लोग उन पर प्रहार करने में पीछे नहीं है।
