---Advertisement---

लहंगा-चोली पहनकर सावन में तूफान मचाने के लिए तैयार Mouni Roy, शरवरी और तमन्ना को देंगी टक्कर

Mouni Roy: वेदा फिल्म के गाने 'मम्मी जी' में धमाल मचाने के लिए तैयार है मोनी रॉय, फर्स्ट लुक देखने के बाद फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट, आइए जानते हैं क्यों चर्चा में आई एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2024 2:46 अपराह्न | Updated: अगस्त 7, 2024 4:04 अपराह्न

Mouni Roy
Follow Us
---Advertisement---

Mouni Roy: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म ‘वेदा‘ 15 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है और इस फिल्म में मौनी रॉय भी खास भूमिका में नजर आने वाली है। ऐसे में मौनी के फैंस खुशी से उछल पड़े क्योंकि एक्ट्रेस शरवरी और तमन्ना भाटिया जैसी हसीनाओं को टक्कर देने वाली है। ऐसे में फर्स्ट लुक जारी किया गया जिसमें वह कातिलाना नजर आ रही है और अपने अंदाज से वह लोगों को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है। आइए जानते हैं क्यों चर्चा में आई यह एक्ट्रेस और कैसे मचाने आ रही है धमाल।

इस दिन रिलीज हो रहा Mouni Roy का गाना

गाने से फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा, “तूफान आ रहा है और अपने साथ धड़कने भी ला रहा है। ‘मम्मी जी’ के साथ मोनी रॉय कल आ रही है।” ऐसे में इतना तो तय है कि वेदा फिल्म का गाना मम्मी जी 7 अगस्त को रिलीज होने वाला है और यह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है क्योंकि इसमें मौनी रॉय का जादू एक बार फिर देखने को मिलेगा।

लहंगा चोली में दिखा मौनी का इंटेंस लुक

फिल्म की बात कर तो इसके ट्रेलर में भी मौनी रॉय की झलक सामने आई थी जिसके बाद फैंस काफी खुश नजर आए थे। ऐसे में फिल्म में उनका गाना वाकई काफी खास होने वाला है। जहां तक मौनी के लुक की बात करें तो वह ब्लैक रेड और गोल्डन लहंगा चोली में दिखाई दे रही है। उनके चेहरे पर इंटेंस और किलर एक्सप्रेशन देखने के बाद लोग प्यार लुटाने पर मजबूर हो गए हैं।

गाने को लेकर फैंस की दीवानगी

इस लुक को देखने के बाद लोग अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए दिखे और इस गाने को लेकर फैंस अपनी दीवानगी जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ के अलावा तमन्ना भाटिया भी दिखाई देंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Dua Lipa

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026