---Advertisement---

सूरज नांबियार ने रेड कार्पेट पर Mouni Roy को छोड़ दिया था अकेले, दिशा पटानी का अनफॉलो करना भी लोगों को चुभा

Mouni Roy: क्या वाकई एक्ट्रेस 4 साल के बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। आखिर क्या है सच्चाई जिसने हर किसी को नि:शब्द कर दिया है। सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की बात फिलहाल वायरल हो रही है तो वहीं उनका पुराना वीडियो भी चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 12, 2026 10:45 पूर्वाह्न

Mouni Roy
Follow Us
---Advertisement---

Mouni Roy: सेलिब्रिटी की जिंदगी की खासियत होती है कि उनके बारे में फैंस हर कुछ जानना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें स्टॉक करना उनका पसंदीदा काम होता है। अब इस लिस्ट में मौनी रॉय का नाम शुमार हो चुका है जिन्हें लेकर लोगों ने एक ऐसी चीज ढूंढ निकाली है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपने पति और दिशा पाटनी ने अपने जीजा सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया। इसके बाद उनके अलगाव की अफवाहें उड़ने लगी है लेकिन क्या आपको पता है कि इससे पहले भी मौनी रॉय को रेड कार्पेट पर सूरज ने अकेले छोड़ दिया था तब लोग बातें बनाने लगे थे।

पहले भी Mouni Roy की शादी में खटपट की उड़ी थी अफवाहें

दरअसल दिवाली सेलिब्रेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसने अपने पति के साथ मौनी रॉय दिवानियत की दिवाली इवेंट में पहुंचती है। इस दौरान ब्लू लहंगे में नजर आती है लेकिन लोगों को शॉक्ड लगता है जब कुछ ही देर में सूरज नांबियार मौनी रॉय को छोड़कर वहां से चले जाते हैं। एक्ट्रेस भी शॉक्ड हो जाती हैं। वहीं इस वीडियो पर लोगों ने उनकी शादी में खटास की बातें की थी। हालांकि यह सिर्फ यूजर्स द्वारा कही सुनाई बातें थी लेकिन अब दोनों का एक दूसरे को अनफॉलो करना लोगों को चुभ गया है।

सूरज नांबियार को मौनी रॉय सहित दिशा पटानी ने किया अनफॉलो तो लोग बना रहे बात

न सिर्फ मौनी रॉय बल्कि दिशा पटानी ने भी सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है। वहीं पिछले लंबे समय से मौनी रॉय ने अपने पति के साथ एक भी तस्वीर शेयर नहीं की है और यह लोगों को खटक रही है। इसकी सच्चाई क्या है यह तो आने वाले समय में पता चलेगा। जहां तक बात करें दिशा पटानी और मौनी रॉय की तो दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं उन्हें साथ में कई दफा होलीडे ओर आउटिंग के लिए स्पॉट किया गया। हालांकि इस पर एक्ट्रेस कब तक चुप्पी तोड़ती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

कब हुई थी मौनी रॉय सूरज नांबियार की शादी

आखिरी बार सूरज नांबियार और मोनी रॉय को नूपुर सेनन की शादी में साथ देखा गया था। वही दोनों की शादी की बात करें तो 2022 में हुई थी। दोनों ने दक्षिण भारतीय और बंगाली रीति रिवाज से एक दूसरे का हाथ थामा था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026