---Advertisement---

Mr and Mrs Mahi: धोनी का जर्सी नंबर 7 तो जाह्नवी कपूर का है 6! क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट में ये क्या कह गई हसीना

Mr and Mrs Mahi: जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को प्रमोट करती हुई नजर आई। खास अंदाज में सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है खूब वायरल, छा गई मिसेज माही।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 10, 2024 3:36 अपराह्न | Updated: मई 12, 2024 3:58 अपराह्न

Mr and Mrs Mahi
Follow Us
---Advertisement---

Mr and Mrs Mahi: माही की जिंदगी पर आधारित फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर काफी चर्चा में है और वह फिल्म के प्रमोशन में जुट चुकी हैं। जब से इस फिल्म की घोषणा की गई थी तभी से लोग इंतजार कर रहे थे और 2021 के बाद अब आखिरकार यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। इस सबके बीच जाह्नवी कपूर को एक बार फिर अलग अंदाज में स्पॉट किया गया और लोगों की निगाहें उनकी ड्रेस पर अटक गई। आइए देखते हैं आखिर क्या है प्रमोशन के इस लुक में खास।

नए लुक में फिल्म प्रमोट कर रही जाह्नवी

जहां तक जाह्नवी कपूर के इस लुक की बात करें तो वह इंडो वेस्टर्न ड्रेस को स्टाइल करती हुई दिखीं। उन्होंने सिंगल स्ट्रिप ब्रालेट को व्हाइट एंड ब्लैक लाइनेन स्कर्ट के साथ पेयर करती हुई नजर आई। टॉप के फ्रंट पर 6 अंक लिखा हुआ है। वहीं वीडियो में जाह्नवी यह कहती हुई नजर आती है कि इस माही का जर्सी नंबर 6 है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर 7 है जिसकी वजह से वह काफी पॉपुलर है। ऐसे में जाह्नवी ने जर्सी नंबर 6 कर फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है।

लुक देख लोग बनाने लगे बात

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जाह्नवी कपूर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। कुछ लोग 6 नंबर जर्सी की बात सुनकर खफा भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें नई उर्फी जावेद बता दिया लेकिन यह सिर्फ प्रमोशन का एक हिस्सा भी हो सकता है। वहीं बीते दिन जाह्नवी रेड ड्रेस में इस फिल्म को प्रमोट करती हुई दिखी थी जिसमें ड्रेस के पीछे बॉल्स से खास डिजाइन तैयार की गई थी।

कब रिलीज हो रही है यह रोमांटिक स्पोर्ट्स फिल्म

शरण शर्मा के निर्देशन मैं बनी फिल्म में अभिषेक बनर्जी, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, जरीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है और हाल ही में जारी किए गए पोस्टर को देखने के बाद यह साफ जाहिर है कि यह रोमांटिक लव स्टोरी भी होने वाली है। फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फैंस के बीच गजब एक्साइटमेंट है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 13, 2026

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026