---Advertisement---

Mr And Mrs Mahi: जाह्नवी और राजकुमार राव का गाना ‘अगर हो तुम’ इस दिन होगा रिलीज, फिर रोमांस करते आएंगे नजर

Mr And Mrs Mahi: राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म का एक और गाना जल्द होने वाला है रिलीज, सोशल मीडिया पर टीजर की झलक दिखाते हुए की गई अनाउंसमेंट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 19, 2024 2:46 अपराह्न

Mr And Mrs Mahi
Follow Us
---Advertisement---

Mr And Mrs Mahi: जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज माही‘ फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा का पहला गाना ‘देखा तेनु’ रिलीज होने के बाद अभी भी फैन्स पर खुमार है। वहीं इस सब के बीच एक और गाने की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। इस अनाउंसमेंट को सुनने के बाद एक बार फिर रोमांटिक ट्रैक को सुनने के लिए फैंस इंतजार में है। वहीं जाह्नवी कपूर ने इसकी एक झलक दिखाते हुए रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं आखिर कब रिलीज होने वाला है मिस्टर और मिसेस में का एक और सॉन्ग।

फैंस को फिर लुभाएगी जाह्नवी और राजकुमार की जोड़ी

लव स्टोरी से रोमांटिक झलक शेयर करते हुए ‘अगर हो तुम’ गाने की अनाउंसमेंट कर दी गई है। वहीं इसके साथ ही बता दिया गया है कि गाना कल यानि सोमवार को 12:30 बजे दोपहर को जारी किया जाएगा। ऐसे में इस समय को लॉक कर लीजिए क्योंकि जाह्नवी एक बार फिर राजकुमार राव के साथ रोमांस फरमाती हुई नजर आने वाली है। कहने में दो राय नहीं है कि वह अपने रोमांटिक अंदाज से एक बार फिर फैंस को लुभाती हुई दिखाई देगी।

प्रेम की शक्ति पूरी तरह से आपकी ओर बढ़ रही

इस झलक में महज ‘अगर हो तुम तो’ लिरिक्स ही सुनाई दिया हो लेकिन जुबिन नौटियाल की आवाज ने जादू चलाने का काम किया है। राजकुमार राव ने इस टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्रेम की शक्ति पूरी तरह से आपकी ओर बढ़ रही है। “

इस दिन रिलीज होने वाली है फिल्म

यह मिस्टर और मिसेस माही की कहानी है जिसमें करियर और प्यार के बीच सफर को बहुत ही रोमांचक अंदाज से दिखाया गया है। प्यार के सपने को अपना मकसद बनाकर कैसे पार्टनर का साथ देना है इस बात पर आधारित यह रोमांटिक स्पोर्ट्स फिल्म फिलहाल काफी चर्चा में है। बता दें कि राजकुमार और जाह्नवी की यह फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026