---Advertisement---

Mr And Mrs Mahi: 99 रुपए में टिकट और ‘रोया जब तू’ गाने के जरिए फैंस को लुभाने में जुटे जाह्नवी-राजकुमार, बढ़ा एक्साइटमेंट

Mr And Mrs Mahi: जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म का गाना 'रोया जब तू' जारी किया गया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में दोनों की लव स्टोरी देखने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 28, 2024 3:08 अपराह्न

Mr And Mrs Mahi
Follow Us
---Advertisement---

Mr And Mrs Mahi: जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज माही’ पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है फिल्म को लेकर फैंस ओवर एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं मेकर्स भी एक और दांव खेलते हुए फिल्म का एक और रोमांटिक गाना जारी किया है जो एक सेड सॉन्ग है। इसे सुनने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं और गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। कहने में दौराय नहीं है कि एक बार फिर जाह्नवी और राजकुमार अपने अलग अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं और फिलहाल यह चर्चा में है।

गाना है वाकई काफी खास

रिलीज से 2 दिन पहले जारी किए गए इस गाने को देख एक बार फिर आप फिल्म को देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे। ‘रोया जब तू’ गाने को जिस अंदाज ने बनाया गया है वह उसे अलग बनाने के लिए काफी है। इस गाने के सिंगर और कंपोजर विशाल मिश्रा है तो लिरिक्स विशाल मिश्रा ने अजीम दयानी के साथ मिलकर लिखे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि यह गाना मौजूदा समय में रोमांटिक सेड सॉन्ग की लिस्ट में शुमार हो गया है। लव बर्ड्स और प्यार में पड़े हुए आशिक के प्लेलिस्ट हो सकता है यह शामिल

टिकट के नाम पर भी फैंस को किया इंप्रेस

‘मिस्टर और मिसेज माही’ 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में फैंस को तोहफा मिला है। दरअसल फिल्म को थिएटर में बहुत ही सस्ते में दिखाया जा रहा है। जाह्नवी कपूर की फिल्म महज 99 रुपये में फैंस देख सकते हैं और इसकी अनाउंसमेंट भी जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए की है।

क्या जादू दिखा पाएगी फिल्म

गौरतलब है कि फिल्म के प्रचार प्रसार में स्टार कास्ट कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में लगातार देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर रिलीज के बाद यह फिल्म किस कदर अपना चालू दिखा पाती है और फैंस इसे कितना पसंद करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026