---Advertisement---

Mr And Mrs Mahi Song: ‘अगर हो तुम’ गाने में जाह्नवी-राजकुमार को देख हो जाएगा प्यार, जुबिन नौटियाल की आवाज ने बांधा समा

Mr And Mrs Mahi Song: जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर और मिसेज माही' का गाना 'अगर हो तुम' रिलीज कर दिया गया है। कहने में दो राय नहीं है कि यह जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 20, 2024 2:03 अपराह्न

Mr And Mrs Mahi Song
Follow Us
---Advertisement---

Mr And Mrs Mahi Song: जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज माही‘ इसी महीने दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म का दूसरा गाना ‘अगर हो तुम’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में एक बार फिर राजकुमार और जाह्नवी की जोड़ी देखने के बाद फैंस ओवर एक्साइटेड है तो वहीं इस गाने में जुबिन नौटियाल की आवाज ने सोने पर सुहागा का काम किया है। गाने के वीडियो को देखने के बाद आप भी इस जोड़ी के प्यार में पड़ जाएंगे और कहने में दो राय नहीं है कि यह रोमांटिक सॉन्ग आपके दिल में प्यार की बौछार लाने के लिए काफी है।

राजकुमार और जाह्नवी की जोड़ी है जबरदस्त

जहां तक ‘अगर हो तुम’ गाने की बात करें इसमें राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की कैमिस्ट्री देखने लायक है। प्यार खूबसूरत होती है इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है इनकी जोड़ी। दोनों के बीच प्यार और रोमांस को भर भर कर दिखाया गया है और जुबिन नौटियाल की आवाज ने जादू चलाने का काम किया है। ‘मिस्टर और मिसेज माही’ के तौर पर इस लव स्टोरी में राजकुमार और जाह्नवी कमाल दिख रहे हैं।

दिल को छू लेने वाला है यह गाना

गाने के लिरिक्स आपके दिल को छूने के लिए काफी है। वहीं इन स्टार्स की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। वह एक साथ गाने में क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ यह रोमांटिक गाना चर्चा में है। इसे देखने के बाद आप भी झूमने के लिए मजबूर हो जाएंगे और प्यार में पड़ जाएंगे। कहने में दो राय नहीं है कि यह आपको मदहोश बना देने के लिए काफी है।

शरण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म

‘मिस्टर और मिसेज माही’ फिल्म की बात करें तो यह 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। शरण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जाह्नवी राजकुमार के अलावा कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026