---Advertisement---

Mrunal Thakur की ‘डकैत’ टलने के बीच ‘दो दीवाने सहर में’ ट्रेलर का मिला फैंस को सौगात, ट्रेंड में आए सिध्दांत चतुर्वेदी

Mrunal Thakur: प्रोफेशनल लाइफ को लेकर मृणाल ठाकुर चर्चा में आ गई है जहां उनकी फिल्म दो दीवाने सहर में का ट्रेलर जारी किया गया तो वहीं दूसरी तरफ डकैत को कथित तौर पर टाल दिया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 4, 2026 4:13 अपराह्न

Mrunal Thakur
Follow Us
---Advertisement---

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर जहां अपनी आने वाली फिल्म डकैत को लेकर चर्चा में है तो दूसरी तरफ पर्सनल लाइफ में धनुष के साथ रिश्ते को लेकर भी लाइमलाइट में हैं। वहीं इस सबके बीच उनकी आने वाली फिल्म सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दो दीवाने सहर में का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं क्या है डिटेल्स जिसे लेकर चर्चा में चौतरफा मृणाल ठाकुर और सिद्धार्थ चतुर्वेदी ट्रेंड कर रहे हैं। इसके साथ ही क्यों एक्ट्रेस के लिए धुरंधर 2 और टॉक्सिक जैसी बड़ी फिल्में मुसीबत बनी हुई है और इस पर लेटेस्ट अपडेट क्या है।

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की दो दीवाने सहर में को देख फैंस हुए क्रेजी

सिध्दांत चतुर्वेदी की दो दीवाने सहर में ट्रेलर की तो इसकी शुरुआत एक ऐसे इमपरफेक्ट कपल से होती है जिनके बीच कुछ भी एक जैसा नहीं है। जहां लड़की खुद को बदसूरत मानती है तो लड़के को उसके बोलने का स्टाइल उसकी कमजोरी लगता है लेकिन जब दो इनपरफेक्ट लोग एक साथ मिलेंगे तो क्या होगा इसे देखने के लिए आपको फिल्म रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा। ट्रेलर की घोषणा करते हुए कहा गया हर लव स्टोरी परफेक्ट नहीं होते इस शहर जैसी खूबसूरत भी होती है। एक इश्क भरी कहानी का पार्ट बनने के लिए तैयार हो जाइए जो 20 फरवरी को रिलीज हो रही है।

क्यों टाल दी गई मृणाल ठाकुर की डकैत

वहीं पिंकविला की रिपोर्ट की बात करें तो अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत के मेकर्स ने ऑफिशियली फिल्म रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है। जहां पहले यह धुरंधर 2 और टॉक्सिक के साथ 19 मार्च को दस्तक देने वाली थी इसे अब 10 अप्रैल कर दिया गया है। शेनिल देव के निर्देशन में बनने वाली डकैत एक एक्शन रोमांस फिल्म है जो कथित तौर पर टाल दी गई है ताकि ऑडियंस इसका लुत्फ उठा सके और कंफ्यूज ना हो।

Mrunal Thakur ने क्या धनुष संग रिश्ते की बताई सच्चाई

मृणाल ठाकुर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में है। पहले धनुष के साथ उनकी शादी की अफवाहें उड़ी तो वही इस सबके बीच एक स्टेटमेंट वायरल हो रहा है जहां उन्होंने यह कहा कि “मैंने हमेशा यही माना कि मेरा काम मेरी पहचान बने ना कि गॉशिप। हाल ही में एक तथाकथित शादी को लेकर कंट्रोवर्सी है मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि धनुष हमेशा से मेरे लिए भाई समान रहे हैं हमारा रिश्ता सिर्फ आपसी सम्मान और प्रोफेशनल है। इससे ज्यादा कुछ भी नहीं।”हालांकि इस स्टेटमेंट की कोई भी पुष्टि नहीं की जाती है

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

फ़रवरी 4, 2026

Pawan Singh

फ़रवरी 4, 2026

Ghooskhor Pandat

फ़रवरी 4, 2026

Salman Khan

फ़रवरी 4, 2026

फ़रवरी 4, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 4, 2026