---Advertisement---

MTV Roadies XX Finale: ‘कुछ ना हुआ तेरे से..अभी आया तू नया-नया’! Prince Narula ने की Elvish Yadav की बोलती बंद, देखें वीडियो

MTV Roadies XX finale से पहले Prince Narula और Elvish Yadav की लड़ाई मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे देख यूजर्स स्क्रिप्टेड बताने लगे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 26, 2025 11:11 पूर्वाह्न

MTV Roadies XX Finale
Follow Us
---Advertisement---

MTV Roadies XX finale: एल्विश यादव एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए है। इस बार वजह है उनकी रियलिटी टीवी शो ‘रोडीज XX’ के सेट पर Prince Narula से भयंकर लड़ाई । इस छोटी सी क्लिप में कारण तो नहीं है लेकिन प्रिंस बुरी तरह से एल्विश पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान वो एल्विश को बोल रहे हैं कि, ‘कुछ ना हुआ तेरे से..अभी आया तू नया-नया’ ..पंजाबी में समझाता हूं। लड़ाई में Youtuber एल्विश को भी काफी गुस्सा आ रहा है।Roadies Season 20 के फिनाले की अभी डेट नहीं आयी है। लेकिन ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि, Roadies XX finale 8 जून को MTV और JioHotstar पर स्ट्रीम हो सकता है। फिलहाल इस वीडियो पर यूजर्स काफी गुस्से भर कमेंट कर रहे हैं।

Elvish Yadav और Prince Narula Fight सोशल मीडिया पर वायरल

Elvish Yadav and Prince Narula Fight Episode की छोटी सी क्लिप को Social Media पर Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में सुना जा सकता है कि, ‘रोडीज XX’ की पूरी टीम के सामने एल्विश यादव और प्रिंस के बीच काफी तीखी बहस चल रही है। इसमें प्रिंस गुस्सा करते हुए यूट्यूबर को बोल रहे हैं कि, ‘कुछ ना हुआ तेरे से..अभी आया तू नया-नया.. ‘ इस दौरान प्रिंस ऑन लाइन बदमाश शब्द का यूज करते हुए बोल रहे हैं कि, पंजाबी में समझाउंगा तुझे। वीडियो में एल्विश पर प्रिंस पर भारी पड़ते हुए दिख रहे हैं क्योंकि इसमें उनकी आवाज काफी तेज है और वो एल्विश पर चढ़ते हुए वो नजर भी आ रहे हैं।

MTV Roadies XX finale लड़ाई की वीडियो देख यूजर बोला स्क्रिप्टेड

इस Viral Video को एक्स पर 25 मई को अपलोड किया गया था। इस पर कुछ ही घंटों में 2 लाख 55 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक लिखता है, ‘क्या ये लड़ाई सच में होती है या ये लोग बेवक़ूफ़ बनाते है लोगो को’ ? दूसरा लिखता है, ‘इतना हार्डकोर स्क्रिप्टेड’। तीसरा लिखता है, ‘नेताओं, इंडस्ट्रियलिस्ट्स, मीडिया से लेकर टीवी शो वाले सब के सब आम जनता को दिन रात पागल बनाते हैं। ऐसे घटिया शो देखना बंद करें और अपने समय का सदुपयोग करें।’

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026