---Advertisement---

एल्विश के बाद Munawar Faruqui पर गिरी पुलिस की गाज, हुक्का बार रेड केस में हिरासत में लिए गए बिग बॉस 17 विनर

Munawar Faruqui: एल्विश यादव के बाद एक और बिग बॉस विनर पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। जी हां, बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कहा जा रहा है कि हुक्का बार रेड केस में मुनव्वर को पकड़ा गया जिसके बाद उनका मेडिकल टेस्ट हुआ। मेडिकल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 27, 2024 10:35 पूर्वाह्न

Munawar Faruqui
Follow Us
---Advertisement---

Munawar Faruqui: एल्विश यादव के बाद एक और बिग बॉस विनर पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। जी हां, बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कहा जा रहा है कि हुक्का बार रेड केस में मुनव्वर को पकड़ा गया जिसके बाद उनका मेडिकल टेस्ट हुआ। मेडिकल टेस्ट पॉजिटिव निकालने के बाद पुलिस ने उन पर एक्शन लेते हुए उन्हें हिरासत में लिया था। ऐसे में क्या एल्विश के बाद मुनव्वर की भी मुश्किलें बढ़ने वाली है। आइए जानते हैं आखिर क्या है माजरा और क्यों हिरासत में लिए गए मुनव्वर फारुकी।

इस मामले के तहत मुनव्वर पर मामला दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने जानकारी मिलने के बाद बोरा बाजार में सबलान हुक्का बार पर छापा मारा था। जहां मुनव्वर फारुकी भी पकड़े गए। बिग बॉस विनर को पुलिस हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया। इस मामले में 13 अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक मुनव्वर फारूकी पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की तरफ से चल रही जांच

इस बारे में पुलिस ने पूरी जानकारी दी। पुलिस की तरफ से कहा गया कि “हमारी टीम को जानकारी मिली थी कि हुक्का के नाम पर वहां तंबाकू का इस्तेमाल किया जा रहा है। हर्बल हुक्का की आड़ में तंबाकू वाला हुक्का प्रयोग किया जा रहा था। अगर यह साबित हो जाता है कि उन्होंने तंबाकू का इस्तेमाल किया है तो उन पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत आरोप लगाया जाएगा।”

विवादों में रहे हैं मुनव्वर

गौरतलब है कि बिग बॉस 17 के घर में भी विनर काफी चर्चा में रहे थे। डबल डेट करने से लेकर उन पर चीटिंग का आरोप लगाया गया। इससे पहले वह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे रहे हैं। हाल ही में एल्विश को गले लगाने और उनके साथ बॉन्डिंग को लेकर भी लोगों ने उन्हें घेरा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026