---Advertisement---

Naam Trailer: क्या Singham Again की सक्सेस के बीच Bhool Bhulaiya निर्देशक संग Ajay Devgn दिखा पाएंगे जलवा? यूजर बोला ’पुराने माल को अब बेचना…’

Naam Trailer: 'सिंघम अगेन' सक्सेस के बीच अजय देवगन की फिल्म नाम का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसे देखने के बाद फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 7, 2024 4:01 अपराह्न

Naam Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Naam Trailer: जहां 1 एक नवंबर को अनीस बज्मी (Anees Bazmee) की फिल्म ‘‘भूल भुलैया 3‘ (Bhool Bhulaiyaa 3) से अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म  ‘सिंघम अगेन‘ (Singham Again) टकराई थी तो अब बहुत जल्द अजय देवगन और अनीस बज्मी एक साथ नजर आने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं उनकी अपकमिंग फिल्म ‘नाम‘ (Naam) की जो रिलीज तो 2014 में होने वाली थी लेकिन सिनेमाघर में नहीं आई। अब जहां एक तरफ फिल्म की रिलीज तारीख पहले ही अनाउंस कर दी गई तो ऐसे में मेकर्स ने ट्रेलर जारी किया है। सोशल मीडिया पर नाम ट्रेलर काफी चर्चा में है। आइए देखते हैं क्या कह रहे हैं यूजर्स।

क्या है Ajay Devgn स्टाटर Naam Trailer में खास

जहां तक ट्रेलर की बात करें तो इसमें अजय देवगन का पुराना लुक काफी चर्चा में है और उस समय के हिसाब से ही बनाया गया है। जहां ट्रेलर में अजय अपने आप को भूल चुके हैं और अपनी पहचान ढूंढने में जुटे हुए हैं। अतीत और वर्तमान के बीच अजय देवगन को देखा जा रहा है और इस दौरान भूमिका चावला उनका पूरा साथ देती नजर आ रही है। साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर ट्विस्ट और सस्पेंस से भरपूर है। वहीं फिल्म क्या कमाल दिखाती है यह देखना दिलचस्प है।

Naam Trailer देख लोग दे रहे प्रतिक्रिया

नाम ट्रेलर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, “अनीश बज्मी और अजय देवगन पुराने माल को बेचना चाहते हैं लेकिन बिकेगा नहीं नाम ट्रेलर देखकर ऐसा ही लग रहा है KRK के मुंह से दो सब निकल जाए तो मजा आ जाए।” एक यूजर ने लिखा, “यह मूवी उस टाइम के लिए सही थी। फैंसी फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं और इसकी तारीफ कर रहे हैं।

देरी के बाद Naam फिल्म इस दिन हो रही रिलीज

अजय की यह फिल्म 22 नवंबर 2024 को रिलीज होने वाली है जिसमें भूमिका चावला और समीरा रेड्डी मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म पहले 2014 में रिलीज होने वाली थी लेकिन कहा जाता है कि एक निर्माता की मौत की वजह से उस समय यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आई थी। अब ऐसे में ‘सिंघम अगेन’ सक्सेस के बीच इस फिल्म को एक बार फिर रिलीज करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026