---Advertisement---

नमाज के फायदे गिनवाने पर ट्रोल हो रही Namita Thapar हुई बेबाक, हेटर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब ‘ये रील वायरल करके दिखाओ’

Namita Thapar: आखिर शार्क टैंक इंडिया की जज ने नमाज के फायदे गिनवाकर क्या गलती कर दी जिसकी वजह से उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस सबके बीच अब उन्होंने ट्रोलिंग पर जवाब दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 20, 2026 2:47 अपराह्न

Namita Thapar
Follow Us
---Advertisement---

Namita Thapar: शार्क टैंक इंडिया की पॉपुलर जज को बीते कुछ समय से लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर नमाज के फायदे गिनवाते हुए एक वीडियो शेयर करने की गलती कर दी जिसकी वजह से लोग भड़ास निकालने में पीछे नहीं हैं। वहीं इस सबके बीच अब लगभग 3 हफ्ते के बाद नमिता थापर ने वीडियो शेयर करते हुए हेटर्स की कड़ी आलोचना करती हुई नजर आई। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या कह रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर वीडियो में क्या बोली।

ट्रोलिंग को लेकर क्या बोली Namita Thapar

वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में नमिता थापर ने लिखा, “मैं एक मेहनती पेशेवर की तरह सुबह 6.30 बजे बंबई के लिए रवाना हुई और इस रील को बनाने के लिए सुबह 7 बजे कार रोकी क्योंकि मुझे लंबे समय से एहसास है कि चुप्पी कोई गुण नहीं है और जब किसी का अपमान हो तो उसे बोलना चाहिए। हां, अगर किसी कार्यस्थल पर गलत चीजें होती हैं जो बुनियादी मानवाधिकारों के खिलाफ हैं, तो मुझे और हम सभी को बोलना चाहिए।

मुझे व्यक्तिगत ट्रोलिंग की परवाह नहीं है, शार्क टैंक के बाद से मैं पिछले 5 वर्षों से इसका आदी हूं, लेकिन इस रील का उद्देश्य इस देश के सभी गौरवान्वित भारतीयों से अनुरोध करना है कि जब वे कुछ गलत देखें तो मानवता के नाते, देशभक्ति के नाते बोलना शुरू करें। जय हिन्द। अब काम पर एक और आनंददायक और जटिल दिन की ओर!”

ट्रोलिंग पर चुप रहने वालों से क्या बोली नमिता थापर

वहीं नमिता थापर वीडियो में आगे कहती है कि “पीछे तीन हफ़्ते से मुझे लोग r***i बुला रहे हैं नॉन स्टॉप और मेरी डार्लिंग मां को भी गंदे गंदे नाम दे रहे हैं किस लिए? नमाज़ के स्वास्थ्य लाभों पर एक रील बनाने के लिए? मैं एक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर हूं मैंने इतने सारे हिंदू धर्मों पर रील बनाई है, उनके स्वास्थ्य लाभ पर…हर योग दिवस पर आसन, विशेष रूप से सूर्य नमस्कार के रील बनाता हूं, तब तो किसी ने कुछ नहीं बोला। मुझे सिखाया गया है आर फॉर धर्म का मतलब है आर फॉर सम्मान, और आप इस तरह सम्मान करते हैं? खासकर महिलाओं को? आरक्षण बिल पास नहीं हुआ तो सब बोल रहे हैं लेकिन जब महिलाओं का अपमान होता है तो फिर चुप्पी क्यों?”

नमिता थापर ने हेटर्स को दिया ये बेधड़क पैगाम

शार्क टैंक इंडिया की जज ने आगे कहा कि “मैंने बहुत पहले ही सीख लिया है, आपके लिए कोई नहीं है, आपको अपने लिए बोलना होगा। तो, मेरे सभी ट्रोल्स के लिए, कृपया जारी रखें, लेकिन याद रखें कि हिंदू धर्म में कर्म नामक एक अवधारणा है, और मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं। अपने विवेक से जारी रखें क्योंकि भगवान आप सभी को देख रहे हैं। और सभी गर्वित, शिक्षित हिंदुओं के लिए जो मानते हैं कि धर्म का अर्थ सम्मान है, खासकर महिलाओं के लिए, नकारात्मक रील मेरी बहुत वायरल होगी, अब ये वाली वायरल करके दिखाओ।”

दरअसल इस सब की शुरुआत तब हुई थी जब कुछ समय पहले शार्क टैंक इंडिया जज ने एक वीडियो को शेयर किया था जहां वह नमाज के फायदे गिनवाते हुए नजर आई थी। फिलहाल नमिता थापर के इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी बात रखने में पीछे नहीं हैं और फैंस के साथ-साथ हेटर्स की बहस हो रही है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026

Nehal Chudasama

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026

Kanpur Viral Video

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026