---Advertisement---

Gadar 2 की सुपर सक्सेस को देख बिफरे Naseeruddin Shah, ‘डिस्टर्बिग’ बताते हुए जमकर साधा निशाना

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह हाल ही में 'गदर 2' की सक्सेस को लेकर बात करते हुए नजर आए। उन्होंने इस दौरान कहा कि ये फिल्में समाज के लिए हानिकारक है और काफी डिस्टर्बिग भी है। एक्टर का बयान फिलहाल सुर्खियों में है और इसकी जमकर चर्चा हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 11, 2023 1:04 अपराह्न

Naseeruddin Shah
Follow Us
---Advertisement---

Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के उन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है जो किसी भी किरदार को बखूबी निभाना जानते हैं। निश्चित तौर पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक ऐसी पहचान बनाई है जो लोग हमेशा याद रखेंगे। यह सच है कि नसीरुद्दीन अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने हाल ही में सनी देओल की फिल्म ‘ग़दर 2′ को लेकर कुछ ऐसा कह दिए जो चर्चा में है और अपने बयान की वजह से एक्टर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल एक्टर ‘मैन वुमन मैन वुमन’ से निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं और फिलहाल अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं।

‘गदर 2’ को लेकर ये क्या बोल गए एक्टर

अपनी जर्नी को लेकर बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने ‘द केरल स्टोरी’ से लेकर ‘गदर 2’ जैसी फिल्मों पर निशाना साधा और इसकी आलोचना करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, “आजकल के समय में आप जितने ज्यादा अंतरराष्ट्रवादी होंगे आप उतने ही अधिक फेमस हो जाएंगे क्योंकि आज लोगों को यही पसंद आ रहा है। यहां देश से प्यार करना ही काफी नहीं है बल्कि इसके बारे में ढोल पीटना जरूरी है और काल्पनिक दुश्मन बनाने की होड़ लगी हुई है। लोगों को यह एहसास नहीं है कि वह जो कर रहे हैं वह काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ‘द केरल स्टोरी’ और गदर 2 जैसी फिल्में जिस बारे में है वह बहुत परेशान करने वाली बात है मैंने नहीं देखा है।”

कुछ निदेशकों पर ध्यान नहीं देते हैं लोग

एक्टर ने कहा कि “कश्मीर फाइल्स और गदर 2 जैसी कहानियों को लोग पसंद कर रहे हैं और वह इतनी हिट हो रही है जबकि हंसल मेहता सच्चाई को उजागर करने में हमेशा आगे रहे हैं ऐसी फिल्में लोगों को नजर नहीं आ रही है। मेरा मानना है कि इन निर्देशकों को हार नहीं माननी चाहिए और उन्हें कहानी सुनाते रहना चाहिए और उन्होंने यहां तक कह दिया कि ऐसी फिल्में दूसरी कम्युनिटी को नीचा दिखाने के लिए बनी होती है।”

फिल्म मेकिंग ट्रेंड बदलने से नाराज नसीरुद्दीन

नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा कि “वह भावी पीढ़ी के लिए जिम्मेदार होंगे। 100 साल बाद लोग भीड़ भी देखेंगे और गदर 2 को भी एंजॉय करेंगे और फिर देखेंगे कि कौन सा हमारे समय की सच्चाई को बखूबी बयां करने के लिए है क्योंकि फिल्म ही एक ऐसा जरिया है जो यह कर सकती है। फिल्म मेकर्स ऐसी फिल्में बनाने में खो चुके हैं जो सभी गलत चीजों को बढ़ावा देती है और बिना किसी कारण अन्य कम्युनिटी को नीचा दिखाने की कोशिश करती है। यह खतरनाक प्रवृत्ति है।” बॉलीवुड में फिल्म मेकिंग के बदलते ट्रेंड से वह काफी नाराज नजर आए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026