---Advertisement---

नवीन कस्तूरिया ने Aspirants 2 का अपना शूटिंग अनुभव किया शेयर, बताया क्यों सीजन 2 में एक्टर्स के बीच नजर आई कमाल की बॉन्डिंग

Aspirants 2: आईएमडीबी के टॉप रेटेड शोज में से एक, एस्पिरेंट्स एक ऐसा शो है जो लाखों भारतीयों के दिल और दिमाग को छू गया, जिन्होंने दिलचस्प किरदारों में अपनी यात्रा की झलक देखी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 30, 2023 5:46 अपराह्न

Aspirants 2
Follow Us
---Advertisement---

Aspirants 2: आईएमडीबी के टॉप रेटेड शोज में से एक, एस्पिरेंट्स एक ऐसा शो है जो लाखों भारतीयों के दिल और दिमाग को छू गया, जिन्होंने दिलचस्प किरदारों में अपनी यात्रा की झलक देखी। ये एक टीवीएफ ओरिजनल ड्रामा है और एस्पिरेंट्स के पहले सीज़न ने अपनी जादुई कहानी, रिलेटेबल किरदारों और कहानियों के साथ चर्चा का विषय बन गया, जो एक साधारण व्यक्ति के जीवन और आशाओं की प्रतिबिंब है। अभिलाष, गुरी और एसके की ‘ट्राइपॉड’ दोस्ती और संदीप भैया के सुझाव पॉप कल्चर का एक हिस्सा बन गए, और फैन्स नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रह थे। और अब जब नया सीजन आखिरकार आ गया है, तो समीक्षकों और दर्शकों ने इसके शानदार वापसी की सराहना की है।

नवीन कस्तूरिया ने Aspirants 2 का अपना शूटिंग अनुभव किया शेयर

हाल ही में, एक्टर नवीन कस्तूरिया ने बताया कि कैसे स्टार कास्ट के टीम वर्क और निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की के समर्पण ने शो की शानदार सफलता में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, “सब समझते है कि अगर अभिनेता अच्छा काम नहीं करेंगा, तो शो अच्छा नहीं चलेगा। हम सभी ने एक ही अपरोच फॉलो किया, यह विश्वास करते हुए कि हम में से हर को अपनी अपनी भूमिका में बेस्ट होना है। इस सीरीज की शूट के दौरान कभी भी ऐसा पल नहीं आया, जब एक व्यक्ति का शॉट पूरा हो गया और कैमरा दूसरे पर शिफ्ट हो गया हो, तो पहला अपना बेस्ट देना बंद कर देगा। क्योंकि हम जानते थे कि एक सीन में हर किसी का प्रदर्शन समान रूप से अहम है।” एस्पिरेंट्स में दिखाई गई प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की दुनिया में, अभिनेताओं ने खुद उम्मीदवारों को प्रतिबिंबित किया, जो अपने साझा लक्ष्य से बंधे थे, एक उत्कृष्ट कृति बनाने के लिए एक-दूसरे का समर्थन कर रहे थे।

जानें क्या कुछ कहा?

नवीन ने अपने को-स्टार्स के बीच जो साझेदारी है उनके लिए अपने निर्देशक को श्रेय दिया हैं। उन्होंने कहा, “सेट पर हम सभी के बीच इतनी अच्छी बॉन्डिंग होने का कारण हमारे निर्देशक थे। वह एक सीधे-सादे व्यक्ति हैं, जो किसी भी तरह का दिखावा नहीं करते हैं। सो अगर हमारे निर्देशक खुद इतने ग्राउंडेड हैं, तो हम सब भी आपस में अच्छी तरह से घुलने-मिलने में कामयाब हो गए। यह हमारे प्रदर्शन के लिए ज़रूरी था और अपूर्वा के कारण हम सब वही करना चाहते थे।”

इसमें नवीन कस्तूरिया, सनी हिंदुजा, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल और नमिता दुबे अपनी लोकप्रिय भूमिकाओं को रिप्राइज किया हैं। वहीं अपूर्व सिंह कार्की इससे निर्देशक के रूप में वापसी कर रहे हैं। एस्पिरेंट्स सीज़न एक और दो अब विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026