---Advertisement---

Jawan के रिलीज होते ही Nayanthara ने शेयर की जुड़वा बच्चों की तस्वीर, खास अंदाज में मनाई पहली कृष्ण जन्माष्टमी

Nayanthara: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नयनतारा अपने बच्चों तस्वीर शेयर की है और उन पर प्यार लुटाती हुई नजर आई। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने पति पर भी प्यार की बौछार कर रोमांटिक तस्वीर शेयर की और फैंस को खास ट्रीट देती हुई नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 7, 2023 12:59 अपराह्न

Nayanthara
Follow Us
---Advertisement---

Nayanthara: साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की फिल्म ‘जवान‘ आज रिलीज हो चुकी है। फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान नजर आ रहे हैं जिसे लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में ‘जवान’ की रिलीज से पहले नयनतारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी एंट्री कर चुकी थी और वह यहां अपनी पर्सनल लाइफ की झलक शेयर कर रही हैं। वहीं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नयनतारा अपने जुड़वा बच्चों के साथ खास दिन को मनाती हुई नजर आई हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस अपने पति के साथ रोमांटिक होती हुई दिखाई दी। सोशल मीडिया पर नयनतारा की दो तस्वीर काफी सुर्खियों में है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस तस्वीर में।

नयनतारा ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

जन्माष्टमी के मौके पर अपने जुड़वा बच्चों की तस्वीर शेयर करते हुए नयनतारा ने लिखा, “हमारे दो कृष्ण के साथ बहुत सारे सुंदर धन्य क्षणों के साथ ऐसी अलग कृष्ण जयंती हमारे उयर और उलाग को बहुत सारा प्यार। कृष्ण जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि परिवार और दोस्तों के साथ सभी को यह अद्भुत जयंती होगी। वहीं विग्नेश के इस पोस्ट को नयनतारा ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं इस आशीर्वाद के लिए हमेशा भगवान की आभारी हूं। विकी, उयिर, उलाग।”

पति पर प्यार लुटाती दिखी नयनतारा

अपनी फिल्म ‘जवान’ के रिलीज होते ही नयनतारा काफी एक्साइटेड नजर आ रही है और उन्होंने फिल्म रिलीज के बाद अपने पति विग्नेश शिवन के साथ एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर प्यार लुटाती हुई नजर आई। विग्नेश के साथ नयनतारा रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा, “मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और उन्होंने दिल का इमोजी भी लगाया।” इस फोटो को देखने के बाद फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

जवान को लोग कर रहे हैं खूब पसंद

गौरतलब है कि नयनतारा और शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ रिलीज हो चुकी है। ‘जवान’ नयनतारा की पहली हिंदी फिल्म है और इसमें किंग खान और साउथ एक्ट्रेस की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में दोनों के बीच रोमांटिक सीन को लोग को पसंद कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर कम से कम 70 करोड़ की कमाई कर सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026