---Advertisement---

भोजपुरी स्टार Pawan Singh के साथ रोमांस करती दिखेंगी Kili Paul की बहन! मदमस्त अदाओं से लोगों को करती हैं घायल

Neema Paul Video On Pawan Singh Song: सोशल मीडिया पर किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल खूब चर्चा में है। इस बीच अब यह खबर सुर्ख़ियों में है कि नीमा जल्द ही पवन सिंह के साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। दरअसल नीमा पवन के एक गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 17, 2023 1:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Neema Paul Video On Pawan Singh Song: सोशल मीडिया सेंसेशन किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल को आज दुनिया जानती है। तंजानिया स्टार भाई-बहन की यह जोड़ी बॉलीवुड गानों पर रील्स बनाकर फैंस के बीच चर्चा में आ गए हैं। इस बीच नीमा पॉल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक नीमा बहुत जल्द भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की एक्ट्रेस बनने के लिए तैयार है। दरअसल लेटेस्ट वीडियो में नीमा जबरदस्त ठुमके लगा रही है जिसे देख लोग अपना दिल हार बैठे हैं। नीमा पॉल और किली की जोड़ी को फैंस किस कदर चाहते हैं इस बात का अंदाजा तो आप उनके वीडियो को देख लगा सकते हैं।

क्या है इस वीडियो में खास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

दरअसल लेटेस्ट वीडियो में नीमा भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह के गाने पर रील्स बना रही हैं। वीडियो में किली भी उनका साथ दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को शेयर कर नीमा ने लिखा, “यह गाना मेरे पवन सिंह के फैंस के लिए।” इस वीडियो को अब तक 101,430 लोग लायक कर चुके हैं। फैंस इस वीडियो में कमेंट्स पर भाई-बहन की इस जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं।

Also Read: Shilpa Shetty oops moments: कैमरे के सामने ड्रेस की वजह से कई दफा शर्मिंदा हो चुकी हैं शिल्पा, यहां देखें Video

यूजर्स कर रहे हैं मांग

वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “कौन कौन है पवन सिंह के फैन।” एक और यूजर ने कहा, “पवन सिंह आप कृपया नीमा के साथ किसी गाने को बनाएं।” एक और यूजर ने कहा, “नीमा आप पवन सिंह के साथ काफी अच्छी लगेंगी।” एक और यूजर ने कहा, “नीमा आप पवन सिंह के साथ लाजवाब केमेस्ट्री दिखा सकती हैं।” सोशल मीडिया पर यह चर्चा है कि हो सकता है कि पवन सिंह इस रील्स को देखने के बाद नीमा के साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। गौरतलब है कि किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल को आज दुनिया जानती है। बॉलीवुड फिल्मों पर रील्स बनाकर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तंजानिया से भोजपुरी तक का सफर वाकई लाजवाब है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raghav Juyal

जून 29, 2026

Salman Khan

जून 29, 2026

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Anil Kapoor

जून 29, 2026