---Advertisement---

Vibe है! Campus Beats 4 का Nia Sharma पर क्रेज, इन एक्टर्स के साथ इस हाल में आई नजर

Nia Sharma: निया शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह 'कैंपस बीट 4' स्टार शांतनु माहेश्वरी के साथ ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। वीडियो देख लोगों की अटक गई निगाहें, आप भी देखें एक नजर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 26, 2024 5:57 अपराह्न

Nia Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Nia Sharma: शांतनु माहेश्वरी (Shantanu Maheshwari) की वेब सीरीज ‘कैंपस बीट’ सीजन 4 (Campus Beats 4) की लॉन्चिंग के दौरान निया शर्मा (Nia Sharma) को अलग अंदाज में देखा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी झलक खुद निया ने फैंस को दिखाई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए निया ने लिखा वाइब है। हालांकि वीडियो में वह जिस तरह से डांस कर रही है उसे देखने के बाद लोगों की निगाहें अटक गई। गौर करने वाली बात यह है कि निया के साथ और भी एक्टर्स नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में Nia Sharma ने लगाई आग

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें निया शर्मा बिग बॉस फेम शालीन भनोट और कैंपस बीट स्टार शांतनु माहेश्वरी के साथ एंजॉय करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान शांतनु के साथ क्लोज होकर निया जिस तरह से डांस कर रही है वह निश्चित तौर पर उनके फैंस को एक्साइटेड कर देने के लिए काफी है। ब्लैक डीप नेक शॉर्ट ड्रेस के साथ बूट को कैरी कर रही है। निया के डांस मूव को देख लोगों की निगाहें अटक गई और कहने में दो राय नहीं है कि पार्टी में ट्विस्ट डालना निया से बेहतर कोई नहीं जानता है।

Nia Sharma के इस Video को देख थिरकने लगेंगे आप

निया शर्मा अपने अंदाज से एक बार फिर लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब हुई है और इस वीडियो को देखने के बाद आप भी तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। वीडियो को शेयर करते हुए निया ने लिखा वाइब है और इसे Pinkvilla ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से शेयर किया है। वीडियो में श्रुति सिन्हा भी नजर आ रही है। वहीं निया शर्मा के फैंस के लिए यह खास वीडियो है।

सोशल मीडिया सेंसशन Nia Sharma जीत लेती हैं दिल

जब बात निया शर्मा की हो रही है तो बता दे कि एक्ट्रेस किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। कभी ग्लैमरस अंदाज को लेकर तो कभी बेबाकपन को लेकर वह सुर्खियों में आ जाती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह लाफ्टर चेफ्स के मंच पर नजर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026