---Advertisement---

फिगर ही नहीं बालों का भी खास ख्याल रखती हैं Nia Sharma, आप भी कर सकती हैं ट्राई

Nia Sharma अपने कातिलाना फिगर का ही नहीं, बालों का भी काफी ज्यादा ख्याल रखती हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 3, 2024 5:52 अपराह्न

Nia Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Nia Sharma: हर कोई टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा के कातिलाना फिगर का दीवाना है। लेकिन, आपको बता दें एक्ट्रेस अपने बवाल फिगर और खूबसूरत त्वचा के साथ-साथ बालों का भी काफी ज्यादा ख्याल रखती हैं। जिससे उनके बाल आज भी काफी लंबे और शाइनी हैं। अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह लंबे व शाइनी बालों की चाह रखती हैं तो, आज हम आपके लिए एक्ट्रेस का हेयर केयर रूटीन ढूंढ कर लाए हैं जिसे आप भी अपना सकती हैं।

Nia Sharma का हेयर केयर रूटीन

चलिए अब एक्ट्रेस निया शर्मा के हेयर केयर रूटीन पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि, वह अपने बालों का आखिर किस तरह ख्याल रखती हैं।

हाइड्रेटिंग शैम्पू का इस्तेमाल करती हैं निया

निया शर्मा ने कई बार बताया है कि, वह अपने बालों को क्लीन करने के लिए एक अच्छा और हाइड्रेटिंग शैम्पू का इस्तेमाल करती हैं। इस तरह के शैम्पू का इस्तेमाल करने से बाल जल्दी ड्राई नहीं होते और हाईड्रेटेड रहते हैं।

इस तरह कंडीशनर लगाती हैं निया शर्मा

इसी के साथ आपको बता दें निया शर्मा ने अपनी वीडियोज में यह बताया है कि, वह कंडीशनर जड़ों में नहीं बल्कि केवल बालों के निचले हिस्से में ही लगाती हैं। ऐसा करने से जड़ों में केमिकल नहीं पहुंचता और आपके बाल भी शाइनी हो जाते हैं।

हेयर मास्क से करती हैं मसाज

निया अपने बालों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाने के लिए रोज हेयर मास्क से मसाज करती हैं। ऐसा करने से सिर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है और बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं। आप भी अपने बालों के लिए कोई अच्छा हेयर मास्क ले सकती हैं।

लगाती हैं हेयर सीरम

निया शर्मा अपने बालों की शाइन बढ़ाने के लिए हेयर सीरम का इस्तेमाल करती हैं। बता दें एक्ट्रेस हेयर सीरम भी केवल बालों के नीचले हिस्से में ही लगाती हैं न कि, जड़ों में। आप भी उनकी इन टिप्स को अपना सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026