---Advertisement---

Nikki Tamboli और अरबाज पटेल की डेढ़ साल की लव स्टोरी में धर्म बना असली विलेन, क्यों पिता के खिलाफ हुई ‘द 50’ फेम

Nikki Tamboli: अरबाज पटेल संग रिश्ते को निक्की तंबोली के पिता मानने के लिए तैयार नहीं है और ऐसे में दर्द बयां करते हुए द 50 फेम के निकले आंसू। क्या कहा उन्होंने आइए जानते हैं कैसे धर्म उनके प्यार के बीच में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 13, 2026 3:38 अपराह्न

Nikki Tamboli
Follow Us
---Advertisement---

Nikki Tamboli: द 50 शो को लेकर सोशल मीडिया पर गजब उत्साह देखा जा रहा है जहां सेलेब्स अपनी जिंदगी से जुड़ी कई कहानियां लोगों को बता रहे हैं। नेशनल टेलीविजन पर पहली बार निक्की तंबोली अरबाज पटेल के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करती हुई नजर आई। इस दौरान उनकी आंखों के आंसू नहीं रुक सके। वहीं निक्की तंबोली की प्यार की कहानी सुनकर नेहल चुडासमा भी इमोशनल दिखती है। निक्की तंबोली अरबाज पटेल के प्रपोजल को सुनने के बाद इमोशनल हो जाती है और कुछ ऐसा कहती है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

अरबाज और निक्की तंबोली धर्म और पिता की वजह से नहीं हो पा रहे एक

दरअसल एक टास्क के दौरान अरबाज पटेल निक्की तंबोली को प्रपोज करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि “पहली दफा इस तरह से निक्की को आई लव यू बोल रहा हूं। ऐसे में निक्की तंबोली इमोशनल हो जाती है। वह कहती है कि यह वह मोमेंट है जो मैंने ख्वाहिश की थी लेकिन डर भी लगता है क्योंकि मैं अलग धर्म से आती हूं अंतिम डेढ़ साल से हम साथ हैं लेकिन मेरे पिता इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। मैं अपने पिता को खिलाफ गई।”

Nikki Tamboli को मिल रहा मां से साथ

इस दौरान निक्की तंबोली कहती हुई नजर आती है कि “मेरी मां ने सिखाया है कि अपने प्यार को किसी के लिए कुर्बान मत करो। पिता का प्यार एक अलग है लेकिन एक पार्टनर का प्यार अलग है। मैं आशा करती हूं कि मेरे पिता यह समझ सकेंगे क्योंकि मैं अरबाज पटेल को प्यार करती हूं।”

इसके साथ ही निक्की तंबोली ने यह भी बता दिया कि अरबाज पटेल और उनके रिश्ते को एक्ट्रेस के पिता मानने के लिए तैयार नहीं हैं। निक्की तंबोली की बातें सुनने के बाद नेहल चुडासमा और बाकी कंटेस्टेंट की आंखों से आंसू निकल पड़े हैं। फिलहाल द 50 में अरबाज और निक्की साथ दिखाई दे रहे हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kriti Sanon

अगस्त 24, 2026

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026