---Advertisement---

‘हिंदू या इस्लाम…’ Nikki Tamboli और अरबाज पटेल के बच्चे किस धर्म को करेंगे फॉलो, जवाब सुन लोगों ने लिए मजे ‘दीदी स्कूल जाओ’

Nikki Tamboli: बच्चे आखिर किस धर्म को करेंगे फॉलो! अरबाज पटेल के सामने एक्ट्रेस ने खुद कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2026 3:54 अपराह्न

Nikki Tamboli
Follow Us
---Advertisement---

Nikki Tamboli: दो प्यार करने वालों के बीच में अगर धर्म की दीवार हो तो अक्सर यह विवादों में रहता है। करीना कपूर जैसे बड़े सेलेब्स का नाम भी शुमार है लेकिन इस सब के बीच फिलहाल विवादों में निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का रिश्ता है। जहां इंटरव्यू में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर उनके बच्चे भविष्य में कौन से धर्म को फॉलो करेंगे। चूंकि निक्की तंबोली हिंदू है और उनके बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल इस्लाम धर्म को फॉलो करते हैं। ऐसे में बच्चे को लेकर इस बहस पर निक्की तंबोली ने बेधड़क होकर जवाब दिया जिस पर वह खुद ट्रोल हो रही है।

क्या है निक्की तंबोली का नया विवाद

दरअसल उनके एक पोस्ट पर यूजर ने कमेंट सेक्शन में कहा कि “पता नहीं इनके बच्चे कौन सा धर्म फॉलो करेंगे।” निक्की ने कॉन्फिडेंस से जवाब दिया, “आपको शायद पता नहीं है सरकार ने बोला है मां का धर्म बच्चों को मिलेगा। यह कानून अगस्त में ही लागू हो गया है। तो दोस्तों पहले खुद को एजुकेट करो और फिर कमेंट करो।”

लोगों ने निक्की तंबोली का उड़ाया मजाक

हालांकि कुछ लोग निक्की तंबोली के इस जवाब को सुनकर उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। जहां लोगों का कहना है कि बहन पहले तुम खुद स्कूल जाओ क्योंकि सरकार की तरफ से ऐसा कोई कानून नहीं बनाया गया है। एक यूजर ने कहा धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार पहले से दिया गया है लेकिन शायद आपको गलत जानकारी है कि ऐसा कोई कानून बना है। वहीं इस वीडियो पर लोग उन्हें ज्ञान देते हुए नजर आ रहे हैं।

क्यों Nikki Tamboli को लोग कर रहे हैं ट्रोल

लोगों का कहना है कि ‘महाराष्ट्र धर्म की स्वतंत्रता अधिनियम, 2026’ लागू हो चुका है। ऐसे में दबाव, लालच या केवल शादी के उद्देश्य से किए जाने वाले जबरन धर्म परिवर्तन पर कड़ा प्रतिबंध है। यह भी कहा गया कि 18 साल के बाद अपनी मर्जी से कोई भी अपना धर्म अपना सकता है। वहीं वैसे पेरेंट्स जो अलग हो चुके हैं और बच्चा मां के साथ रह रहा है तब वह मां के धर्म को फॉलो कर सकता है। वहीं एक यूजर ने कहा अब यह दोनों अलग हो जाएंगे तो एक ने लिखा पहले तुम अपना धर्म परिवर्तन करो। बाकी लोग भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

गौरतलब की हाल ही में निक्की तंबोली ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके रिश्ते से उनके पिता खुश नहीं है क्योंकि दोनों के बीच धार्मिक दीवार है। वहीं एक गाने के प्रमोशन को लेकर एक दूसरे को अनफॉलो करने की वजह से भी काफी विवादों में रहे थे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026