---Advertisement---

Nishaanchi Review: ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से भी मजेदार है कानपुरिया ‘निशानची’ ! अनुराग कश्यप ने हिला दिए थिएटर, जानें ऑडियंस के रियल रिव्यू

Nishaanchi Review: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को बनाने वाले अनुराग कश्यप ‘निशानची’ फिल्म लेकर आए हैं। ये ठेठ कानपुर स्टाइल की है। जिसे देखने के बाद ऑडियंस को काफी अच्छा लग रहा है और वो भर-भरकर तारीफ कर रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 19, 2025 11:04 पूर्वाह्न

Nishaanchi Review
Follow Us
---Advertisement---

Nishaanchi Review: एक बार फिर से अनुराग कश्यप एक और जबरदस्त एक्शन, लोकल स्टोरी पर बेस्ड फिल्म लेकर आए हैं। ‘निशानची’ को आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। जिसके बाद इसके ऑडियंस रिव्यू भी आने शुरु हो गए हैं। कुछ लोगों को ये ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर‘ से भी मजेदार लग रही है। इसके साथ ही उन्हें वैसे ही फील करा रही है। ‘निशानची’ की कहानी कानपुर के आस-पास घूमती है। जिसमें दर्शकों को कानपुरिया मसाला मिलता है। इस फिल्म में लीड रोल में बाला साहब ठाकरे के पोते एश्वर्य ठाकरे हैं। उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है। चलिए आपको ऑडियंस के रियल रिव्यू दिखाते बताते हैं।

Nishaanchi Review: गैंग्स ऑफ वासेपुर वाला मजा

Aradhya Tripathi नाम के यूजर ने निशानची रिव्यू देते हुए एक्स पर लिखा, अनुराग कश्यप एक बार फिर गैंग्स ऑफ वासेपुर वाला मजा लेकर आए हैं। ‘निशानची’ आपको वो ही फील देगी। कुछ एक जगह फिल्म थोड़ी खिंची लगती है। लेकिन ऐश्वर्य ठाकरे ने क्या भौकाली काम किया है- शानदार। गानों में कुछ नया प्रयोग है। अनुराग कश्यप फिर छा गए।

“निशानची” एक बेहतरीन कानपुरिया फ़िल्म है

Amit Bhatia नाम के यूजर ने इसे फुल कानपुरिया मसाले से भरी फिल्म बताया है।

इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा, “निशानची” एक बेहतरीन कानपुरिया फ़िल्म है जो अपने अभिनय, संवादों और संगीत के ज़रिए स्थानीय स्वाद को खूबसूरती से उकेरती है। कहानी कहने का तरीका ज़मीन से जुड़ा और प्रामाणिक लगता है, जो दर्शकों को उस क्षेत्र के माहौल से जोड़े रखता है।

भावनात्मक गहराई और शक्तिशाली कहानी

National Film Awards नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, निशानची अपने मनोरंजक एक्शन, भावनात्मक गहराई और शक्तिशाली कहानी से प्रभावित करती है जो आपको बांधे रखती है।

‘निशानची’ की स्टोरी क्या है?

निशानची की स्टोरी की बात करें तो इसमें बबलू और डब्लू नाम के दो भाई हैं। जो कि, चोरी करते हैं। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि, उनकी जिंदगी पलट जाती है और वो क्राइम की दुनिया में पहुंच जाते हैं। इसमें अनुराग कश्यप की फिल्म का पूरा लोकल फ्लेवर मिलेगा।इस फिल्म में ऐश्वर्या ठाकरे , वेदिका पिंटो, जीशान अय्यूब और मोनिका पंवार जैसे बड़े चेहरे हैं। इस फिल्म को बनने में पूरे 9 साल लग गए।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026