---Advertisement---

Nitish Rajput ने एसएससी एग्जाम पर क्या सवाल उठाया जिससे मचा घमासान, हुई 2.5 करोड़ मुआवजे की मांग तो यूट्यूबर ने दिखाई अकड़

Nitish Rajput: नीतीश राजपूत एसएससी एग्जाम को लेकर सवाल उठाया और ऐसे में सोशल मीडिया पर घमासान मच गया है हालांकि ढाई करोड़ रुपए मुआवजे की मांग के बीच यूट्यूबर ने क्या कहा। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 9, 2026 2:51 अपराह्न

Nitish Rajput
Follow Us
---Advertisement---

Nitish Rajput: नीतीश राजपूत सोशल मीडिया पर अचानक ट्रेंड करने लगे और ऐसा हो भी क्यों ना क्योंकि इस बार अपने वीडियो में उन्होंने एसएससी एग्जाम को लेकर कुछ ऐसा कहा जो कहीं ना कहीं पार्दर्शिता पर सवाल उठाने के लिए काफी है। वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट के माने तो एसएससी परीक्षा करवाने वाली एक कंपनी ने दिल्ली के कोर्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए मुआवजे की मांग की है। इसके साथ ही वीडियो हटाने के भी आदेश मांगे हैं लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि नीतीश राजपूत ऐसा करने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि उनके मुताबिक उनका वीडियो कई छात्रों की परेशानियों का हल है।

क्या है नीतीश राजपूत की कंट्रोवर्सी

नीतीश राजपूत की कंट्रोवर्सी की बात करें तो उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया जिसके साथ ही एसएससी एग्जाम को लेकर एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा आरटीआई से मिली जानकारी और अन्य दस्तावेजों के मुताबिक एसएससी की टेंडर प्रक्रिया और परीक्षा कराने वाले वेंडर के चयन में गड़बड़ी होता है। जब एसएससी को लेकर सवाल उठाया गया तब परीक्षा कराने वाली Eduquity Technologies कंपनी दिल्ली कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने के लिए पहुंच गई।

Nitish Rajput पर क्यों उठा सवाल

कोर्ट में अपनी अर्जी दाखिल करते हुए कंपनी ने कहा, “नीतीश राजपूत का वीडियो भ्रामक है और यह कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहा है।” ऐसे में एसएससी परीक्षा कराने वाली कंपनी ने आर्थिक मुआवजे के तौर 2.5 करोड़ और वीडियो को हटाने की मांग की लेकिन रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि यूट्यूबर ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हुए और उन्होंने कहा कि उनका यह वीडियो उन सभी विद्यार्थियों के लिए है जो इस तरह की गड़बड़ी का शिकार हो रहे हैं।

कौन है नीतीश राजपूत जिसने किया बवाल

जहां तक बात करें नीतीश राजपूत की तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर उनके 47 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं तो इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.5 मिलियन लोग फॉलो करते है। फिलहाल वह एसएससी कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 9, 2026

Arijit Singh

फ़रवरी 9, 2026

Shekhar Kapur

फ़रवरी 9, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 9, 2026

Divya Agarwal

फ़रवरी 9, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 9, 2026