---Advertisement---

Nora Fatehi ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ‘ताशा’ को कर रही मिस! वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल

Nora Fatehi: ताशा बनकर एक बार फिर कहर बरपाने के लिए आई नोरा फतेही, सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर कर फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 6, 2024 4:52 अपराह्न

Nora Fatehi
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi: नोरा फतेही फैंस को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है वजह चाहे कोई भी हो। बीते कुछ समय पहले उनकी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस‘ रिलीज की गई थी। वहीं अब महीनों बाद एक्ट्रेस को ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ताशा की याद आ गई और उन्होंने एक खास वीडियो शेयर कर फैंस से मजेदार सवाल करती हुई नजर आई। इस वीडियो में ताशा बनी नोरा फतेही धमाल मचा रही है। निश्चित तौर पर इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इस फिल्म को देखने के लिए आतुर हो जाएंगे अगर आप नोरा के चाहने वाले हैं तो।

वीडियो में नोरा की अदाएं देख क्लीन बोल्ड हुए चाहने वाले

नोरा फतेही ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “ताशा आप कमेंट सेक्शन में बताइए कि आखिर कौन सा सीन आपको सबसे अच्छा लगा।” वीडियो में वह अलग-अलग रोमांटिक अंदाज से फैंस का दिल जीत रही है और वह जिस तरह अपनी अदाएं दिखा रही है उसे देख कोई भी फैन हो जाए। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग भी उन पर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। ताशा बनी नोरा अपने एक्सप्रेशन और अदाओं से लोगों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस वीडियो में नोरा की झलक देखने के बाद आप उन पर प्यार लुटाने पर मजबूर हो जाएंगे।

ताशा बनकर नोरा फतेही ने चलाया जादू

22 मार्च 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में प्रतीक गांधी और दिव्येंदु जैसे किरदार नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया जो तीन दोस्तों की गोवा जर्नी पर आधारित है। इस फिल्म में नोरा फतेही ताशा के किरदार में नजर आई थी जिनके अंदाज पर लोग फिदा हो गए थे। इस फिल्म में उनके लुक से लेकर उनकी एक्टिंग तक की आप तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। फिल्म बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026