---Advertisement---

इस हॉलीवुड सिंगर को दिलों जान से चाहती हैं Nora Fatehi, सामने देख हुई इमोशनल

Nora Fatehi: यह बात सच है कि फैशन स्टेटमेंट से लेकर डांस तक में तहलका मचा चुकी नोरा फतेही को लोग काफी पसंद करते हैं। उनकी करोड़ों में फैन फॉलोइंग है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस नोरा पर करोड़ों फैंस अपना दिल हार बैठे हैं उनका दिल किसी और के लिए धड़कता है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 4, 2023 4:56 अपराह्न

nora fatehi
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi: यह बात सच है कि फैशन स्टेटमेंट से लेकर डांस तक में तहलका मचा चुकी नोरा फतेही को लोग काफी पसंद करते हैं। उनकी करोड़ों में फैन फॉलोइंग है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस नोरा पर करोड़ों फैंस अपना दिल हार बैठे हैं उनका दिल किसी और के लिए धड़कता है। जी हां, नोरा हॉलीवुड के एक सिंगर की बहुत बड़ी फैन है और खुद उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। यही वजह है कि जब उस सिंगर के कॉन्सर्ट में वह पहुंची तो उन्हें सामने देख अपने इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर पाई और रोने लगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

बियॉन्से को देख लगी नोरा

दरअसल बीते दिन नोरा बियॉन्से के कॉन्सर्ट में पहुंची थी। मिली जानकारी के मुताबिक बियॉन्से फिल्हाल The Renaissance वर्ल्ड टूर पर है। ऐसे में उनकी कॉन्सर्ट को देखने के लिए एक्ट्रेस अपने हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोज़ो साथ पहुंची। इस दौरान वह काफी एक्साइटेड नजर आ रही है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनकी खुशी साफ झलक रही है। वहीं अपने सामने बियॉन्से को देख वह इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर सकी और वह रोने लगी।

नोरा ने कहीं ये बातें

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपनी फेवरेट सिंगर को सामने देख नोरा खुशी के मारे पहले जोर जोर से चिल्लाती है और फिर इमोशनल हो जाती है। इस वीडियो को शेयर करते ही नोरा ने लिखा, “आप एक सपना सच होते देख रहे हैं। एक अविस्मरणीय क्षण मेरे आइडियल को मंच पर लाइव देखना। आपको कोई अंदाजा नहीं है कि इस दिन का मेरे लिए क्या मतलब है। पहला एल्बम जो मैंने खरीदा था वह 2001 में बेस्ट मिसाइल सर्वाइवर था जिसे पाने के लिए मैंने अपने पिता से मिन्नतें की थी और मुझे याद है कि मैं हर दिन उस एल्बम को सुनती थी। तब से मैं उनकी यात्रा को फॉलो किया और उनके हर म्यूजिक और डांस को कॉपी किया। जब 2003 में उनका सिंगल रिलीज हुआ तो मैं उनकी दीवानी हो गई। इसके अलावा भी नोरा ने फैंस साथ कई बातें शेयर की।

हर बार चर्चा में होती हैं नोरा

गौरतलब है कि अभी हाल ही में नोरा फतेही का गाना ‘सेक्सी इन माय ड्रेस’ रिलीज किया गया था जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। नोरा अपने अंदाज से हर बार लोगों के बीच चर्चा में रहती है और फैंस को चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026