---Advertisement---

Nora Fatehi ने ‘एनिमल’ फिल्म के फ्रेडी से करवाई मुलाकात, इस फिल्म से धमाल मचाने आ रहे Mendoza भाई

Nora Fatehi: डांसिंग दीवा नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। वह अक्सर अपने पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ जाती है। जहां कभी वह अपने ग्लैमरस अवतार से लोगों को रूबरू करवाती हैं तो इस बार उन्होंने फैंस को एनिमल फिल्म के फ्रेडी से मुलाकात करवाई है। उन्होंने अपकमिंग फिल्म ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 3, 2024 3:21 अपराह्न

Nora Fatehi
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi: डांसिंग दीवा नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। वह अक्सर अपने पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ जाती है। जहां कभी वह अपने ग्लैमरस अवतार से लोगों को रूबरू करवाती हैं तो इस बार उन्होंने फैंस को एनिमल फिल्म के फ्रेडी से मुलाकात करवाई है। उन्होंने अपकमिंग फिल्म को लेकर एक पोस्ट किया है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस पोस्ट में खास और क्यों है नोरा फतेही चर्चा में। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी एक्साइटमेंट देखने लायक है।

Nora Fatehi ने अपनी प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी

दरअसल अपकमिंग फिल्म ‘मदगांव एक्सप्रेस’ के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की है। आईए जानते हैं पूरी खबर। अपकमिंग फिल्म से क्लिप को शेयर करते हुए नोरा फतेही ने अपनी प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। उन्होंने एक क्लिप शेयर किया है जिसमें मेंडोजा भाई उल्टे नजर आ रहे हैं और इसके कैप्शन में लिखा, “मेंडोजा भाई का नया पिक्चर आ रेला है तो देखने का मदगांव एक्सप्रेस ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज होगा सर्वोत्तम अनुभव के लिए मुंडी घुमाएं।” वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं और उनकी यह अपकमिंग फिल्म चर्चा में है।

Nora Fatehi की फिल्म की पहली झलक को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट

इस फिल्म में दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी, नोरा फतेही, उपेंद्र लिमाये, छाया कदम के तौर पर नजर आने वाले हैं। तो कुणाल खेमू के डायरेक्शन में यह फिल्म बनने वाली है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसके प्रोड्यूसर है तो इस फिल्म की पहली झलक को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर आ गई है। फिल्म का ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है तो यह भी कहा जा रहा है कि थिएटर में यह 22 मार्च 2024 को दस्तक देने वाली है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में विद्युत जामवाल के साथ नोरा फतेही क्रैक फिल्म में नजर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News