---Advertisement---

Nora Fatehi: ‘अश्लीलता ऑन टॉप’! ‘धुरंधर 2’ एक्टर संग नोरा का डबल मीनिंग गाना कानों से निकाल रहा खून, ‘सरके चुनर’ में ये क्या कर रहे संजू बाबा?’

Nora Fatehi: नोरा फतेही और संजय दत्त का "सरके चुनर तेरी सरके" आइटम नंबर  रिलीज होते ही छा गया है। इसे देखने के बाद यूजर्स इसे अश्लीलता बता रहे हैं। ये गाना अपकमिंग फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 16, 2026 12:34 अपराह्न | Updated: मार्च 16, 2026 2:04 अपराह्न

Nora Fatehi
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi:  अभी तक डबल मीनिंग सॉन्ग के लिए सिर्फ भोजपुरी सिनेमा बदनाम था। लेकिन अब इस लिस्ट में बॉलीवुड भी शामिल होता जा रहा है। रैपर बादशाह का ‘टटीरी’ गाना अश्लीलता की हदें पार करने का अंजाम भुगत चुका है। लेकिन अब इसी लिस्ट में संजय दत्त और नोरा फतेही का “सरके चुनर तेरी सरके” सॉन्ग शामिल हो गया है। ‘केडी: द डेविल’ मूवी का ये गाना 14 मार्च को आया था। इसके लिरिक्स में इतना ज्यादा डबल मीनिंग है कि, सुनने वालों के कानों से खून निकल रहा है। ये सॉन्ग हिन्दी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम जैसी भाषा में रिलीज किया गया है। नोरा इस फिल्म के जरिए कन्नड़ सिनेमा में एंट्री कर रही हैं।

Nora Fatehi और ‘धुरंधर 2’ एक्टर संजय दत्त के “सरके चुनर तेरी सरके” सॉन्ग  से मचा बवाल 

“सरके चुनर तेरी सरके” सॉन्ग का अभी तक फुल वीडियो सामने नहीं आया है। लेकिन जिस तरह से संजय दत्त और नोरा फतेही डांस कर रहे हैं। उसे सुनने और देखने के बाद लोग कहने लगे हैं कि,  अब तो बॉलीवुड सितारे भी आपत्तिजनक गानों में भोजपुरी को पीछे छोड़ रहे हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Anand Audio

Anand Audio नाम के यूट्यूब चैनल पर नोरा फतेही और संजय दत्त का ये आइंटम नंबर अपलोड किया गया है। इस गाने पर 22 लाख से ज्यादा व्यूज हैं। वहीं, हजारों कमेंट हैं। ‘केडी: द डेविल’ फिल्म के इस गाने को मंगली ने गाया है। रकीब आलम ने इसे लिखा है। अभी इस गाने का सिर्फ लिरिकल वर्जन पेश किया गया है। इसकी वीडियो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

‘केडी: द डेविल’ के गाने को देख यूजर्स के उड़े होश

नोरा फतेही  और संजय दत्त के “सरके चुनर तेरी सरके” आइटम नंबर  को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है,  ‘फाइनली बॉलीवुड ने भोजपुरी को पीछे छोड़ दिया है’। दूसरा लिखता है, ‘एस.पी चौधरी असलम पैरेलल यूनिवर्स में पहुंच गया है’।तीसरा लिखता है, ‘इसका राइटर अलग ही लेवल का है’। वहीं, कई सारे लोग इसे अश्लीलता ऑन टॉप कह रहे हैं।

नोरा फतेही और संजय दत्त की फिल्म कब रिलीज होगी?

संजय दत्त और नोरा फतेही की कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’  30 अप्रैल 2026 को रिलीज हो रही है। इसमें शिल्पा शएट्टी, ध्रुव सरजा और रेशमा नानाइया जैसे कई बड़े कलाकार हैं। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 15, 2026

Viral Video

मई 15, 2026

Hardoi Viral Video

मई 15, 2026

Viral Video

मई 15, 2026

Viral Video

मई 15, 2026

Welcome To The Jungle Teaser

मई 15, 2026