Alia Bhatt-Ranbir Kapoor ही नहीं इन 5 बॉलीवुड कपल्स में है 10 साल से ज्यादा का एज गैप

Alia Bhatt

Alia Bhatt

Alia Bhatt: बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ और अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। यहीं आपको बता दें इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, मशहूर एक्टर रणबीर ने आलिया और अपने बीच के एज गैप पर एक बड़ा खुलासा किया है जिसके कारण वह एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। चलिए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्या कहा है और उनकी तरह किन कपल्स के बीच 10 साल से ज्यादा का एज गैप है।

रणबीर से 11 साल छोटी हैं Alia Bhatt

बता दें, एक्टर रणबीर कपूर ने पहली बार आलिया भट्ट और अपने बीच के एज गैप पर चुप्पी तोड़ी है जिसने पूरे इंटरनेट की दुनियां में सुनामी ला दी है। दरअसल रणबीर कपूर ने कहा “आलिया काफी इंट्रेस्टिंग इंसान है, वो मुझसे 11 साल छोटी है और यह काफी मजेदार है…पहली बार मैं आलिया से तब मिला जब वो 9 साल की थी और मैं 20 साल का था।” एक्टर के इस बयान से यह साफ हो रहा है कि रणबीर अपनी शादी से काफी ज्यादा खुश हैं और दोनों अपने एज गैप को एंजॉय करते हैं।

सैफ और करीना के बीच है 10 साल का एज गैप

फैंस बॉलीवुड की बेबो उर्फ करीना कपूर और सैफ अली खान को एक साथ देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं और दोनों एक साथ काफी अच्छे भी दिखते हैं। यहीं आपको बता दें करीना और सैफ के बीच भी पूरे 10 साल का एज गैप है। और आलिया की तरह करीना भी सैफ से पूरे 10 साल छोटी हैं।

निक से 10 साल बड़ी हैं प्रियंका

हमने कई बार सुना है कि, किसी कपल में लड़की छोटी है और लड़का काफी ज्यादा बड़ा है लेकिन जब प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालों को पता चला कि, वह निक जोनस से 10 साल बड़ी हैं तब हर कोई हैरान रह गया था। जी हां ये सच है निक अपनी वाइफ प्रियंका से 10 साल छोटे हैं।

13 साल छोटे-बड़े हैं शाहिद और मीरा

यहीं आपको बता दें इस लिस्ट में फैंस के चहीते कपल शाहिद कपूर और मीरा कपूर भी शामिल है। कपल के बीच में पूरे 13 साल का एज गैप है। जी हां, जब शाहिद अपनी पत्नी मीरा से मिले थे तब वह 34 साल के और मीरा केवल 20 साल की थीं।

संजय और मान्यता के बीच है 19 साल का एज गैप

आपको जानकार काफी ज्यादा हैरानी होगी कि, मशहूर एक्टर संजय दत्त और उनकी वाइफ मान्यता दत्त के बीच 10 या 15 नहीं पूरे 19 साल का एज गैप है। लेकिन तब भी दोनों एक साथ काफी क्यूट नजर आते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version